WWE के 4 सुपरस्टार्स जो वर्तमान समय में हील के रूप में शानदार काम कर रहे हैं 

WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस वर्तमान समय में हील के रूप में काफी शानदार काम कर रहे हैं
WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस वर्तमान समय में हील के रूप में काफी शानदार काम कर रहे हैं

WWE में कुछ समय पहले तक हील सुपरस्टार्स का बोल-बाला हुआ करता था और कुछ समय पहले तक कंपनी के अधिकतर चैंपियंस हील हुआ करते थे। हालांकि, पिछले कुछ समय में बदलाव देखने को मिला है और बिग ई (Big E), डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) जैसे बेबीफेस सुपरस्टार्स को चैंपियन बनने का मौका मिला है। हालांकि, अभी भी यूनिवर्सल चैंपियनशिप, Raw विमेंस चैंपियनशिप और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हील सुपरस्टार्स के पास ही है।

वहीं SmackDown टैग टीम चैंपियंस द उसोज भी हील सुपरस्टार्स हैं। इसके अलावा भी WWE में कई ऐसे हील सुपरस्टार्स मौजूद हैं जो कि वर्तमान समय में हील सुपरस्टार के रूप में काफी शानदार काम कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि कंपनी का इन हील सुपरस्टार्स को अभी फेस टर्न कराने का कोई प्लान नहीं है। इस आर्टिकल में हम WWE के 4 ऐसे सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि वर्तमान समय में हील सुपरस्टार के रूप में शानदार काम कर रहे हैं।

4- WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले

WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले को कंपनी में हील के रूप में काफी सफलता मिली है और उन्होंने हील WWE चैंपियन के रूप में सभी को काफी प्रभावित किया था। भले ही, वर्तमान समय में लैश्ले अपना टाइटल हार चुके हैं लेकिन अभी भी वो हील सुपरस्टार के रूप में शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। देखा जाए तो बॉबी लैश्ले को हील सुपरस्टार के रूप में निखारने में MVP का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि लैश्ले वर्तमान समय में WWE के टॉप हील सुपरस्टार्स में से एक हैं। अपने वर्तमान रन के दौरान लैश्ले ने ब्रॉन स्ट्रोमैन, कोफी किंग्सटन जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़कर उनका बुरा हाल कर दिया था। यही नहीं, SummerSlam में लैश्ले, गोल्डबर्ग के बेटे पर भी हमला करने से पीछे नहीं हटे थे। बता दें, वर्तमान समय में बॉबी लैश्ले, गोल्डबर्ग के साथ फ्यूड में हैं और इन दोनों सुपरस्टार्स का Crown Jewel में मुकाबला होने जा रहा है।

3- WWE सुपरस्टार बैकी लिंच

बैकी लिंच ने WWE SummerSlam में हील सुपरस्टार के रूप में वापसी की थी। वापसी के बाद बैकी ने हील सुपरस्टार के रूप में जिस तरह बियांका ब्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था, इस वजह से बैकी को फैंस से काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

यही नहीं, बैकी ने हील सुपरस्टार होने के नाते बियांका ब्लेयर के होमकमिंग सेलिब्रेशन को भी बर्बाद कर दिया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि वापसी के बाद बैकी की हील सुपरस्टार के रूप में परफॉर्मेंस काफी शानदार रही है। बता दें, बैकी लिंच Crown Jewel में बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में अपना SmackDown विमेंस टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगी।

2- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस लंबे समय से WWE में हील सुपरस्टार की भूमिका में हैं, हालांकि, अभी भी हील सुपरस्टार के रूप में उनके परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं आई है। खासकर, वर्तमान समय में ऐज के खिलाफ फ्यूड में रॉलिंस की हील सुपरस्टार के रूप में परफॉर्मेंस और भी बेहतर हो गई है।

बता दें, कुछ हफ्ते पहले रॉलिंस ने SmackDown के एक एपिसोड के दौरान ऐज के घर में घुसपैठ कर दी थी और घर में जाने के बाद उन्होंने ऐज की बेटी द्वारा बनाई गई पेटिंग का मजाक भी उड़ाया था। बता दें, Crown Jewel में होने जा रहे Hell in a Cell मैच के जरिए ऐज और रॉलिंस की दुश्मनी खत्म होने वाली है।

1- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने WWE में हील सुपरस्टार के रूप में वापसी की थी और वर्तमान समय में भी वो हील सुपरस्टार के रूप में शानदार काम कर रहे हैं। फैंस को रोमन का यह हील रूप काफी पसंद आ रहा है और यह कहना गलत नहीं होगा कि वो वर्तमान समय में WWE में मौजूद सबसे बेहतरीन हील सुपरस्टार हैं।

हील सुपरस्टार के रूप में इस रन के दौरान रोमन ने कई सुपरस्टार्स को अपना शिकार बनाया है और दूसरे सुपरस्टार्स के लिए उनपर दबदबा बनाना मुश्किल रहा है। वर्तमान समय में रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर के साथ फ्यूड में हैं और इन दोनों सुपरस्टार्स का WWE Crown Jewel में मुकाबला होने वाला है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now