WWE लैजेंड ऐज (Edge) SummerSlam में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का सामना करने जा रहे हैं। इससे पहले ऐज Money in the Bank पीपीवी में सैथ रॉलिंस की वजह से यूनिवर्सल चैंपियन बनने से चूक गए थे और यही वजह है कि SummerSlam में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच होने जा रहा है। आपको बता दें, ऐज ने Royal Rumble 2020 मैच के जरिए रिटायरमेंट से अपनी वापसी की थी।वापसी के बाद उनका सबसे पहले रैंडी ऑर्टन के खिलाफ फ्यूड देखने को मिला था। इसके बाद वह रोमन रेंस के साथ फ्यूड में दिखाई दिए थे। इस फ्यूड के दौरान ऐज, जे उसो के खिलाफ भी मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे। वहीं, WrestleMania 37 के मेन इवेंट में ऐज को रोमन रेंस के साथ-साथ डेनियल ब्रायन का भी सामना करने का मौका मिला था।हालांकि, अभी भी कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके साथ ऐज का मैच नहीं हो पाया है और हम उम्मीद करेंगे कि आने वाले समय में ये मैच देखने को मिले। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनके खिलाफ ऐज को मैच लड़ना अभी बाकी है।4- WWE सुपरस्टार फिन बैलर से ऐज का मैच होना बाकी हैWho is the better wrestler?#Edge#FinnBalor pic.twitter.com/jTXI6ezP6A— Stuttgarter 81⚪🔴 (@moviefan1981) January 12, 2019फिन बैलर ने कुछ ही समय पहले SmackDown के जरिए मेन रोस्टर में अपनी वापसी की थी। खास बात यह है कि ऐज भी इस वक्त SmackDown का हिस्सा बने हुए हैं। आपको बता दें, WWE में अभी तक फिन बैलर और ऐज का मुकाबला देखने को नहीं मिल पाया है। हालांकि, इस साल Royal Rumble मैच जीतने के बाद ऐज ने NXT में जाकर फिन बैलर को WrestleMania 37 में अपना प्रतिद्वंदी बनाने के संकेत जरूर दिए थे।EDGE RETURNS ATTACKING ROMAN REIGNS!#Edge #RomanReigns #WWE #Smackdown #MITB #MoneyInTheBank 👇🏻🔹https://t.co/8dJA0tLJVi pic.twitter.com/Dd6q6CfvjW— C Wrestling (@CWrestlingUK) June 26, 2021यह देखना रोचक होगा कि SummerSlam में सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच लड़ने के बाद ऐज का उनके साथ फ्यूड समाप्त हो जाएगा या फिर इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच फ्यूड जारी रहेगा। अगर SummerSlam के बाद ऐज और सैथ रॉलिंस का फ्यूड समाप्त हो जाता है तो फिन बैलर और ऐज का फ्यूड कराना सही रहेगा।