WWE में कभी भी किसी की वापसी हो सकती है ये सभी फैंस जानते हैं। WWE में मानों कोई रिटायर नहीं होता है क्योंकि विंस मैकमैहन (Vince McMahon( कभी भी किसी को भी रिंग में मौका देते हैं। हालांकि काफी सारे रेसलर्स बीच बीच में ब्रेक लेते हैं जिसके बाद उनकी वापसी होती है और वो जब वापसी करते हैं तो एक नया अंदाज और नए किरदार के साथ आते हैं।इसके अलावा WWE में चोट भी एक बड़ा कारण होता है जिसके चलते रेसलर्स रिंग से दूर जाते हैं और वापसी में उनको कोफी वक्त लग जाता है। WWE में काफी सारे दिग्गज रेसलर्स ने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की और करियर को आगे बढ़ाया है। पिछले कुछ साल से जाने माने रेसलर्स WWE से बाहर है और माना जा रहा है कि अगले साल यानी साल 2022 तक कुछ रेसलर्स की वापसी WWE की रिंग में होने वाली है। चलिए बात करते हैं उन पांच रेसलर्स की जिनकी वापसी 2022 में हो सकती है।5- WWE की पूर्व विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी$3 $3 $3WWE WrestleMania 35 में रोंडा राउजी ने बैंकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मेन इवेंट मैच लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से उन्होंने WWE को छोड़ दिया था। माना गया था कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है जबकि रोंडा ने खुद कहा था कि अब अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहती हैं। UFC की पूर्व चैंपियन को लंबे वक्त WWE मौका मिला लेकिन जैसे ही उनकी एंट्री हुई तबसे भी फैंस उन्हें पसंद करते हैं। फैंस आज भी उम्मीद करते हैं कि रोंडा WWE में आने वाली है।हालांकि अब जो रिपोर्ट्स सामने आई है उसमें ये कहा जा रहा है कि अगले साल 2022 में रोंडा राउजी की वापसी हो सकती हैं। रोंडा राउजी शायद WWE SummerSlam में दिखाई दे सकती हैं। अब देखना होगा कि रोंडा राउजी के लिए WWE ने प्लान बनाया भी है या नहीं। $3 $3 $3