WWE: WWE में काफी समय से स्मैकडाउन (SmackDown) को नंबर-1 शो के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन अब रॉ (Raw) की स्टोरीलाइंस भी दुनिया भर के फैंस का मनोरंजन करने में पीछे नहीं हैं। रेड ब्रांड में इस समय सैथ रॉलिंस (Seth Rollins), कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) समेत कई टॉप सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं।रोस्टर के अधिकांश सुपरस्टार्स के पास कोई ना कोई स्टोरीलाइन है, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो काफी समय से अपने मौके का इंतज़ार कर रहे हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 Raw सुपरस्टार्स के बारे में जिनके लिए WWE के पास अभी कोई प्लान नहीं है।5,4,3)WWE सुपरस्टार्स Jinder Mahal, Veer Mahaan और Saurav Gurjar aka Sanga के पास Raw में कोइ स्टोरीलाइन नहींवीर महान और सौरव गुर्जर उर्फ सांगा पहले से NXT में काम कर रहे थे, लेकिन जिंदर महल ने जनवरी 2023 में NXT में वापसी कर द इंडस शेर के मैनेजर का किरदार संभाला था। डेवलपमेंट ब्रांड में उन्होंने अच्छा काम किया, इसी कारण 2023 के Draft में उन्हें Raw रोस्टर का हिस्सा बनाया गया था।मेन रोस्टर पर आने के बाद उन्हें कुछ शुरुआती हफ्तों में टीवी टाइम दिया गया, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता द इंडस शेर गायब होता चला गया। यहां तक कि उन्हें भारत में हुए Superstar Spectacle 2023 के लिए भी कुछ खास तरीके से हाइप नहीं किया गया था। वीर महान और सांगा को आखिरी बार पिछले हफ्ते टैग टीम टर्मोइल मैच में परफॉर्म करते देखा गया था, जहां उन्हें आसान हार का शिकार बनना पड़ा था।2)WWE सुपरस्टार निकी क्रॉस View this post on Instagram Instagram Postनिकी क्रॉस उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्हें पिछले करीब एक साल में शायद सबसे कम टीवी टाइम मिला है। कुछ समय पहले उन्हें बेहद अनोखा कैरेक्टर दिया गया था, जिसमें वो इस तरह दिखाई देती थीं जैसे अपने ही ख्यालों में खोई हुई हों। उस किरदार में अच्छी बुकिंग निकी क्रॉस को Raw विमेंस रोस्टर की सबसे दिलचस्प फीमेल रेसलर्स में से एक बना सकती थी।उन्हें आखिरी बार उस बैटल रॉयल में लड़ते देखा गया, जिसमें ज़ोई स्टार्क ने जीत हासिल कर Survivor Series 2023 में रिया रिप्ली के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल किया था। वहीं उससे पहले निकी का टीवी पर प्रसारित हुआ आखिरी सिंगल्स मैच जुलाई महीने में आया था, जो साफ दर्शाता है कि उनके लिए WWE के पास अभी कोई प्लान नहीं हैं।1)WWE सुपरस्टार रिकोशे View this post on Instagram Instagram Postरिकोशे को आखिरी बार WWE Crown Jewel 2023 से अगले Raw एपिसोड में फाइट करते देखा गया था, जहां वो 4-वे मैच का हिस्सा बने। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप का नंबर-1 कंटेंडर बनने के लिए हुआ वो मैच विवादित अंत के लिए सुर्खियों में बना रहा था और कुछ समय बाद खुलासा किया गया था कि रिकोशे को हल्की चोट आई थी जिसके कारण उन्हें वो भी याद नहीं कि उस मैच में क्या हुआ था।रिकोशे तभी से ब्रेक पर चल रहे हैं, लेकिन 2 दिसंबर को हुए एक हाउस शो में उन्होंने इन-रिंग रिटर्न किया था जिसमें उन्हें ब्रॉन्सन रीड पर जीत मिली है। असल में चोट लगने से पहले भी उनके पास कोई बड़ी स्टोरीलाइन नहीं थी, इसलिए अब उनकी वापसी होती है तो उस स्थिति में भी उन्हें तुरंत टॉप स्टोरीलाइन मिलने की संभावनाएं बहुत कम होंगी।