WWE से जुड़ी यह बात किसी से छुपी नहीं है कि यहां छोटे कद वाले सुपरस्टार्स या ज्यादा बॉडी फैट वाले रेसलर्स के बजाय तगड़ी मसल्स वाले सुपरस्टार्स को सफलता मिलने की अधिक संभावना होती है। हालांकि यहां समोआ जो (Samoa Joe) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) की कद काठी वाले सुपरस्टार्स को भी सफलता प्राप्त करते देखा गया है।मगर उदाहरण दें तो ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल की गिनती पहले सबसे फिट रेसलर्स में नहीं की जाती थी। लेकिन बॉडी को ट्रांसफॉर्म करने के बाद जब उनकी वापसी हुई तब उन्होंने WWE चैंपियन बनने के अलावा भी कई अन्य बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।WWE के मौजूदा रोस्टर में कई सबसे फिट रेसलर्स हैं, जिनकी फिटनेस और उनके वर्कआउट रूटीन के दुनिया में लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE के 5 सबसे जबरदस्त एब्स वाले सुपरस्टार्स से आपको अवगत कराएंगे।WWE सुपरस्टार जिंदर महल View this post on Instagram A post shared by Raj Dhesi / The Maharaja (@jindermahal)जिंदर महल के WWE के सफर की शुरुआत साल 2010 में हुई। कुछ समय डेवलपमेंटल ब्रांड में काम किया और 2011 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। उस समय उन्हें द ग्रेट खली के साथ लाकर पुश देने का प्रयास किया, लेकिन उस मौके का महल भरपूर फायदा नहीं उठा सके।उसके बाद उन्हें 3MB ग्रुप (जिंदर महल, ड्रू मैकइंटायर और हीथ स्लेटर) का हिस्सा बनाया गया, लेकिन ये फैक्शन फैंस को कुछ खास प्रभावित नहीं कर सका। अंततः 2014 में उन्हें कंपनी ने रिलीज़ कर दिया, मगर उसके 2 साल बाद उन्होंने गज़ब की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करने के बाद वापसी कर सबको चौंका दिया था। View this post on Instagram A post shared by Raj Dhesi / The Maharaja (@jindermahal)पहले उनकी बॉडी पर फैट साफ दिखाई देता था, लेकिन इस बार उनकी बाइसेप्स, चेस्ट और लेग्स की मसल्ड बहुत तगड़ी हो चुकी थीं। वहीं उनकी एब्डोमिनल मसल्स को देखकर भी सब चौंक उठे थे। उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि अब उनकी गिनती WWE के सबसे फिट सुपरस्टार्स में की जाती है।