महामारी फैलने के बाद WWE को अपने सभी शोज बिना लाइव ऑडियंस के बंद दरवाजे के पीछे कराने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस वजह से WWE को लाइव इवेंट्स का आयोजन भी रोकना पड़ा था। हालांकि, वर्तमान समय में WWE में एक बार फिर लाइव ऑडियंस की वापसी हो चुकी है और लाइव टूर की भी शुरूआत हो चुकी है। बता दें, कंपनी अलग-अलग शहरों में अपने शोज का आयोजन करती है और इस वजह से कई बार सुपरस्टार्स को अपने होमटाउन में भी परफॉर्म करने का मौका मिलता है।WWE सुपरस्टार्स अपने होमटाउन में परफॉर्म करने को लेकर काफी उत्साहित होते हैं, हालांकि, अधिकतर सुपरस्टार्स का अपने होमटाउन में परफॉर्म करने का अनुभव अच्छा नहीं होता है और कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें अपने होमटाउन में हार का सामना करना पड़ा था। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें अपने होमटाउन में हुए शोज में शर्मिंदा होना पड़ा था।5- WWE SmackDown में बियांका ब्लेयर का होमकमिंग सेलिब्रेशनपिछले हफ्ते WWE SmackDown का आयोजन नॉक्सविले शहर में कराया गया था और बता दें, यह बियांका ब्लेयर का होमटाउन है। यही वजह है कि SmackDown के इस एपिसोड के दौरान बियांका के लिए होमकमिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था और इस चीज को सेलिब्रेट करने के लिए दिग्गज केन भी आए थे। हालांकि, इस सैगमेंट के दौरान बैकी लिंच का दखल देखने को मिला था। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)इस सैगमेंट में दखल देने के बाद बैकी ने बियांका की बेइज्जती करने की कोशिश की थी, हालांकि, बियांका ने भी बैकी को जवाब दिया था। इसके बाद जब बैकी ने बियांका से हाथ मिलाया तो बियांका ने उनका हाथ जोर से पकड़ लिया था और जल्द ही, बैकी ने इसके जवाब में बियांका पर हमला करना चाहा। हालांकि, बियांका उनके हमले से बच गई और उन्होंने बैकी को अपना मूव देना चाहा। बैकी ने भी बियांका के मूव को काउंटर कर दिया और अंत में बैकी ने बियांका को मैनहैंडल स्लैम देकर धाराशाई कर दिया था।