रोमन रेंस और पॉल हेमन आखिरकार अलग हुए
Ad
Ad
SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर की वापसी के बाद से ही रोमन रेंस और पॉल हेमन के अलायंस पर खतरा मंडराने लगा था। रेंस जब भी SmackDown से गायब रहते, तभी हेमन और लैसनर के बीच दोबारा नज़दीकियां बढ़ने के संकेत मिलते रहे। ट्राइबल चीफ इससे तंग आ चुके थे, इसलिए इस हफ्ते उन्होंने हेमन पर खतरनाक तरीके से अटैक कर दिया।
तभी लैसनर बाहर आए, पहले उन्होंने द उसोज़ को बुरी तरह पीटा और उसके बाद ट्राइबल चीफ को भी खतरनाक तरीके से एफ-5 लगाया। इस एक ही सैगमेंट के दम पर पॉल हेमन, रोमन रेंस के स्पेशल काउंसिल से वापस लैसनर के एडवोकेट बन गए हैं।
Edited by Aakanksha