Becky Lynch Return Leaked: WWE रॉ (Raw) के Netflix डेब्यू के लिए फैंस उत्साहित हैं। कुछ अच्छे मैच शो के दौरान देखने को मिलेंगे और कुछ सरप्राइज भी हो सकते हैं। फैंस कुछ बड़े रिटर्न देखना चाहते हैं और अब कंपनी ने खुद ही एक रिटर्न को लीक कर दिया। पूर्व विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बैकी लिंच (Becky Lynch) की वापसी लगभग कन्फर्म हो गई है। WWE ने थोड़े समय पहले ही Raw के Netflix डेब्यू शो से जुड़ा ट्रेलर जारी किया। इसमें रोमन रेंस, कोडी रोड्स समेत कई सारे बड़े स्टार्स थे। हालांकि, सबसे शॉकिंग नाम इस लिस्ट में बैकी लिंच का था। लिंच के वापसी पर पहले सवाल थे। उन्होंने कुछ महीनों पहले अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE छोड़ दिया था। इसके बाद से अब तक वो नज़र नहीं आई हैं। अब WWE ने खुद ही बैकी की वापसी की जानकारी लीक कर दी है। इससे एक चीज क्लियर है कि बैकी की वापसी Raw ब्रांड पर ही होगी और यह शायद ज्यादा दूर नहीं है। आप नीचे बैकी लिंच की अपीयरेंस का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:WWE में बैकी लिंच का आखिरी मैच कब आया था?बैकी लिंच का WWE में आखिरी मैच 212 दिन पहले 27 मई 2024 को Raw में आया था। इस शो में उन्होंने लिव मॉर्गन का सामना स्टील केज मैच में किया था। इसमें विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप दांव पर थी। मैच काफी अच्छा रहा और अंत में डॉमिनिक मिस्टीरियो के कारण बैकी को हार का सामना करना पड़ा। मॉर्गन ने जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप रिटेन की। कुछ दिन बाद बैकी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया और उन्होंने नई डील साइन नहीं की। इसके बाद से वो WWE का हिस्सा नहीं हैं। फैंस को उनके भविष्य पर सवाल हो रहे थे, क्योंकि लिव मॉर्गन लगातार यह कहते हुए आ रही थीं कि बैकी को उन्होंने रिटायर किया है। हालांकि, WWE ने हालिया ट्रेलर जारी करते हुए फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है। बैकी की वापसी साफ तौर पर खास हो सकती है और WWE उनके इस रिटर्न को रोचक बनाना चाहेगी। अगर उनकी Raw के Netflix डेब्यू शो में ही वापसी होती है, तो हर किसी को खुशी होगी। View this post on Instagram Instagram Post