Kevin Owens Can Return Next Month: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में केविन ओवेंस (Kevin Owens) का रैंडी ऑर्टन से मैच होने वाला था। हालांकि, बाद में पता चला कि केविन को गर्दन में गंभीर चोट है। इसी वजह से वो एक्शन से दूर होंगे और WrestleMania में उन्होंने मैच नहीं लड़ा। केविन ओवेंस ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट की थी, इसमें उन्होंने बताया था कि अभी उनकी सर्जरी नहीं हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि अब उन्हें आने वाले एक SmackDown के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है।
पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस ठीक नहीं हुए हैं और उनकी सर्जरी तक नहीं हुई है, इसके बावजूद उन्हें किसी शो के लिए एडवर्टाइज करना हैरान करने वाली बात है। WWE अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 13 जून 2025 को होने वाले SmackDown के एपिसोड के लिए उपलब्ध सुपरस्टार्स के बारे में जानकारी दे रहा है। इसमें जॉन सीना, बियांका ब्लेयर, कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और एलए नाइट मौजूद हैं।
आप नीचे WWE की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

WWE में वापसी पर केविन ओवेंस क्या कर सकते हैं?
केविन ओवेंस को WWE टीवी से दूर हुए काफी हफ्तों हो गए है। केविन की चोट काफी गंभीर बताई जा रही थी और ऐसा कहा गया था कि वो शायद 1-2 साल तक भी बाहर हो सकते हैं। ऐसे में उन्हें SmackDown के 13 जून 2025 के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज करना हैरानी वाली बात है। केविन ओवेंस संभावित तौर पर इस शो में आकर अपनी चोट को लेकर अपडेट दे सकते हैं।
केविन जब एक्शन से दूर हुए थे, तब उन्होंने यह नहीं बताया कि कब तक उनकी वापसी होगी। वो अगले महीने SmackDown में आकर फैंस को गर्दन की चोट पर पूरी जानकारी दे सकते हैं और यह बता सकते हैं कि कब तक उनकी वापसी की उम्मीद की जानकारी चाहिए। यह भी पूरी तरह से संभव है कि WWE ने गलती से केविन को एडवर्टाइज किया है और वो शो का हिस्सा ही नहीं बने। आने वाले समय में केविन को एडवर्टाइजमेंट से हटाया जा सकता है।