WWE द्वारा WrestleMania 38 के बाद Brock Lesnar के लिए बनाए गए प्लान का हुआ खुलासा, फैंस को बड़ा झटका?

WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा धमाकेदार मुकाबला
WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा धमाकेदार मुकाबला

WrestleMania 38 में WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच धमाकेदार मुकाबला होगा। दोनों के बीच पहली बार टाइटल vs टाइटल मैच देखने को मिलेगा। इस ऐतिहासिक मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मेगा इवेंट में शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के बीच भी स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा।

Ad

WrestleMania 38 के बाद ब्रॉक लैसनर और रोंडा राउजी के लिए WWE का क्या प्लान होगा ये सवाल सभी के दिमाग में चल रहा है। एडवर्टाइजमेंट के जरिए अब इस बात का लगभग खुलासा हो गया है। WWE ने हाल ही में Hell in a Cell इवेंट के लिए टिकटों की बिक्री शुरू की और इसे प्रमोट भी किया। 5 जून को इस इवेंट का आयोजन होगा। ग्राफिक्स में कई टॉप सुपरस्टार्स को WWE ने शामिल किया हैं। ग्राफिक्स में रोंडा राउजी भी नजर आ रही हैं।

WWE Hell in a Cell इवेंट को लेकर बड़ी जानकारी, लैसनर के फैंस को लगा तगड़ा झटका

हाल ही में राउजी ने कहा था कि वो मेनिया के बाद भी WWE में काम करेंगी। इसका मतलब है कि WWE ने उनके लिए खास प्लान तैयार किया है। इसके अलावा ग्राफिक्स में रोमन रेंस, बियांका ब्लेयर, बैकी लिंच, बॉबी लैश्ले, ऐज, सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर नजर आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात है कि इस लिस्ट में ब्रॉक लैसनर का नाम शामिल नहीं है। पिछले कुछ महीनों से लगातार WWE में ब्रॉक लैसनर काम कर रहे हैं।

Hell in a Cell 2022 के एडवर्टाइमेंट से पता चल रहा है कि जून में लैसनर शायद WWE से थोड़ा ब्रेक लेंगे। WrestleMania 38 में लैसनर की हार भी हो सकती है। अगर ऐसा होगा तो फिर उन्हें बड़ा झटका लगेगा। यहां से एक बात साफ पता चल रही है कि लैसनर शायद कुछ समय तक WrestleMania 38 के बाद WWE में नजर नहीं आएंगे। रोंडा राउजी जरूर WWE में आगे काम करती हुई नजर आएंगी। WWE अपने प्लान में बदलाव भी कर सकता है। अब WrestleMania 38 के बाद ही कई चीजों का खुलासा होगा। देखना होगा लैसनर आगे नजर आएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications