WWE में Roman Reigns की वापसी के बाद The Bloodline के 2 मेंबर देंगे Solo Sikoa को बड़ा धोखा, जानिए किसने किया चौंकाने वाला दावा?

WWE
क्या WWE में द ब्लडलाइन का अंत हो जाएगा? (Photo: WWE.com)

Two Bloodline Members Can Split After Roman Reigns Return: WWE WrestleMania XL में हार के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। WWE पैनलिस्ट सैम रॉबर्ट्स (Sam Roberts) का मानना है कि रेंस की वापसी के बाद इस फैक्शन का अंत हो सकता है।

Ad

WrestleMania XL के बाद ब्लडलाइन में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। सिकोआ ने सबसे पहले जिमी उसो को ग्रुप से बाहर किया। इसके बाद टामा टोंगा और टोंगा लोआ ने फैक्शन ज्वाइन किया। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जैकब फाटू भी डेब्यू कर इस ग्रुप में शामिल हो गए हैं।

मजेदार बात ये है कि जब फाटू ब्लडलाइन में शामिल हुए तब टोंगा लोआ और टामा टोंगा में अविश्वास की झलक देखने को मिली। इससे पता चलता है कि दोनों को उनके डेब्यू के प्लान के बारे में कुछ पता नहीं था। Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर एक फैन ने सैम रॉबर्ट्स से रोमन रेंस की वापसी को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि टोंगा लोआ और टामा टोंगा आने वाले समय में सोलो सिकोआ को धोखा दे सकते हैं। रॉबर्ट्स के अनुसार,

मुझे लगता है कि अंतत: टोंगा लोआ और टामा टोंगा ब्लडलाइन से अलग हो सकते हैं। दोनों साथ में अलग से काम कर सकते हैं। मुझे लगता है कि ये संभव है। शायद सोलो सिकोआ आगे जाकर अकेले पड़ सकते हैं। सभी लोग अलग हो सकते हैं, टोंगंस के अलावा।

youtube-cover
Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 में वापसी करेंगे रोमन रेंस?

रोमन रेंस की वापसी को लेकर अभी तक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में ट्रिपल एच ने संकेत दिए थे कि वो एक शानदार स्टोरी को शुरू करने के लिए SummerSlam 2024 में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, फैंस SummerSlam में उनका मैच जरूर सोलो सिकोआ के साथ देखना चाहते होंगे।

रोमन रेंस की वापसी के बाद बवाल जरूर होगा। ब्लडलाइन में और भी उथल-पुथल मच सकती है। रेंस अकेले ही वापसी करेंगे या फिर जिमी उसो भी उनके साथ होंगे ये देखने वाली बात होगी। जिमी भी लंबे समय से रिंग में नज़र नहीं आए। देखना होगा कि आगे जाकर रेंस की वापसी को लेकर क्या अपडेट सामने आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications