WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अगले हफ्ते WWE रॉ (Raw) में ब्रॉक लैसनर की एंट्री होगी। WWE ने ब्रॉक लैसनर की वापसी का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2022 का आयोजन 19 फरवरी को सऊदी अरब में होगा। इस इवेंट से पहले रेड ब्रांड के एपिसोड में काफी मजा आएगा। अब ब्रॉक लैसनर आएंगे तो फिर बवाल तो होगा।WWE@WWENEXT MONDAY on #WWERaw on @SYFY @BrockLesnar returns days before competing in his first-ever #EliminationChamber Match at #WWEChamber!10:07 AM · Feb 8, 2022955166NEXT MONDAY on #WWERaw on @SYFY @BrockLesnar returns days before competing in his first-ever #EliminationChamber Match at #WWEChamber! https://t.co/VR8ZxDG5DCWWE Raw में अगले हफ्ते ब्रॉक लैसनर मचाएंगे बवालElimination Chamber 2022 में बॉबी लैश्ले अपनी WWE चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। सैथ रॉलिंस, ब्रॉक लैसनर, रिडल, ऑस्टिन थ्योरी और एजे स्टाइल्स के खिलाफ वो अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। इस हफ्ते बॉबी लैश्ले ने रेड ब्रांड के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर की जमकर बेइज्जती की। बॉबी लैश्ले ने कहा कि Elimination Chamber 2022 के बाद ब्रॉक लैसनर हॉस्पिटल में होंगे। अब ये बात जरूर ब्रॉक लैसनर ने भी सुनी होगी। ब्रॉक लैसनर अगले हफ्ते रेड ब्रांड में एंट्री करेंगे तो इस चीज़ का जवाब देंगे। इस दौरान एक्शन भी देखने को मिल सकता है। इस राइवलरी में फिर अन्य प्रतिद्वंदी भी कूद सकते हैं।लैसनर के लिए ये साल अभी तक काफी अच्छा रहा। Day 1 इवेंट में उन्होंने WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। Royal Rumble में बॉबी लैश्ले के खिलाफ ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियनशिप हार गए थे लेकिन इस इवेंट में उन्होंने मेंस रंबल मैच अपने नाम किया। Wrestlemania 38 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। ये राइवलरी भी तगड़ी होगी। WWE Royal Rumble में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर के ऊपर अटैक किया था। पॉल हेमन ने भी लैसनर को धोखा दे दिया था। ब्रॉक लैसनर जरूर इस बात का बदला लेंगे लेकिन पहले उनकी नजरें Elimination Chamber 2022 में होंगी।कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Elimination Chamber 2022 में ब्रॉक लैसनर दोबारा WWE चैंपियनशिप हासिल करेंगे। दरअसल विंस मैकमैैहन Wrestlemania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच टाइटल vs टाटइल मैच कराना चाहते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो फिर Elimination Chamber 2022 में ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियनशिप हासिल कर सकते हैं।