Roman Reigns Return announced: WWE Raw में रोमन रेंस (Roman Reigns) 10 मार्च को हुए एपिसोड के बाद से दिखाई नहीं दिए हैं। इस बीच SmackDown में जरूर पिछले तीन हफ्तों से उनका जलवा देखने को मिल रहा है। अब Raw में भी असली ट्राइबल चीफ की वापसी का ऐलान हो गया है। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन WrestleMania 41 से पहले होने वाले रेड ब्रांड के आखिरी एपिसोड में नज़र आएंगे और निश्चित तौर पर इसमें धमाल मचना एकदम तय है। View this post on Instagram Instagram PostRaw में WWE ने एक वीडियो पैकेज चलाया, जिसमें अगले हफ्ते होने वाले सैगमेंट को हाइप किया गया और इसी के जरिए पता चला कि असली ट्राइबल चीफ रेड ब्रांड में नज़र आने वाले हैं। आपको बता दें कि WrestleMania 41 में रोमन रेंस vs सीएम पंक vs सैथ रॉलिंस ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। इस मैच में पंक ने फेवर के रूप में मेनिया में पॉल हेमन का साथ मांगा है और रोमन के खिलाफ जाते हुए हेमन ने इसके लिए हां भी कह दिया है। SmackDown में हुए चौंकाने वाले ऐलान के बाद रेंस पहली बार नज़र आने वाले हैं और निश्चित तौर पर देखना दिलचस्प होगा कि इसके ऊपर वो क्या प्रतिक्रिया देते हैं। इस बीच उनके सैगमेंट में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक का भी दखल देखने को मिल सकता है। WrestleMania 41 से पहले जब तीन कट्टर दुश्मन आमने-सामने होंगे तो तूफान आना तो तय है। WWE WrestleMania में रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा देंगे पॉल हेमन?पॉल हेमन ने Raw में आकर बताया कि वो रोमन रेंस और सीएम पंक के खिलाफ कभी नहीं जाएंगे। इस बीच सैथ रॉलिंस का दखल देखने को मिला और उन्होंने रोमन-पंक के खिलाफ पॉल को भड़काया। यहां तक कि उन्होंने याद दिलाया कि जब वो मुश्किल में थे तो उन्हें बचाने के लिए रोमन या पंक दोनों नहीं आए थे। इस सैगमेंट में जबरदस्त अफरा-तफरी मची और सैथ ने पंक को स्टॉम्प दिया था। इसके बाद सैथ ने हेमन के ऊपर भी यह मूव लगाना चाहा था। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया और हेमन से कहा कि अब उन्हें भी एक फेवर चाहिए होगा। Raw में जिस तरह का सैगमेंट देखने को मिला है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन सभी को हैरान करते हुए रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा दे सकते हैं और सैथ रॉलिंस के साथ हाथ मिला सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Post