Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Raw रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 7 अप्रैल 2025: Roman Reigns की वापसी का ऐलान, चैंपियन पर हुआ खतरनाक अटैक, WrestleMania मैच में बहुत बड़ा बदलाव

WWE Raw रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 7 अप्रैल 2025: Roman Reigns की वापसी का ऐलान, चैंपियन पर हुआ खतरनाक अटैक, WrestleMania मैच में बहुत बड़ा बदलाव

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 08, 2025 09:09 IST

WWE Raw में Roman Reigns के वाइजमैन तोड़ेंगे चुप्पी, WrestleMania से पहले मिलेंगे नए चैंपियन?

topic-thumbnail

09:09 (IST)8 APR 2025

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे।

08:22 (IST)8 APR 2025

WWE Raw हाइलाइट्स

- एडम पीयर्स ने सैगमेंट द्वारा विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में रिया रिप्ली को भी जोड़ दिया। इयो स्काई ने रिया और बियांका ब्लेयर पर ड्रॉपकिक लगाई। 
- लायरा वैल्किरिया ने बेली को हराया और विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रिटेन की। 
- एल ग्रांडे अमेरिकानो और अमेरिकन मेड ने LWO को सिक्स मैन टैग टीम मैच में हराया। 
- जे उसो ने शानदार प्रोमो कट करके गुंथर को धमकी दी। 
- न्यू डे और वॉर रेडर्स का वर्ल्ड टैग टीम टाइटल मैच DQ से खत्म हो गया। न्यू डे ने बाद में वॉर रेडर्स पर अटैक किया। 
- पेंटा ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराया। जजमेंट डे ने पेंटा पर अटैक किया। ब्रॉन ब्रेकर आए। उन्होंने जजमेंट डे और पेंटा पर अटैक किया। फिन बैलर ने ब्रेकर को निशाना बनाया। 
- सैथ रॉलिंस ने पॉल हेमन को WrestleMania से दूर करने की कोशिश की। सीएम पंक आए और ब्रॉल हुआ, जहां रॉलिंस का पलड़ा भारी रहा। 

08:06 (IST)8 APR 2025

08:05 (IST)8 APR 2025

सैथ रॉलिंस: रोमन रेंस आपको बचाने नहीं आएंगे। सीएम पंक दोस्त बनाने नहीं, बल्कि पैसे कमाने आए हैं। पॉल हेमन आपकी कीमत क्या है?

सैथ रॉलिंस ने पॉल हेमन को धक्का दिया और धीरे से थप्पड़ लगा दिया।

पॉल हेमन: आज के बाद मुझपर अटैक मत करना।

सैथ रॉलिंस, पॉल हेमन पर हमला करने वाले थे और रिंग कॉर्नर में चले गए। सीएम पंक ने एंट्री की। उनका सैथ से ब्रॉल हो रहा है। वो रिंगसाइड पर लड़ रहे हैं। पंक ने सैथ को स्टील स्टेप्स में दे मारा। सैथ रिंग में आए और पंक ने उनका पीछा किया। विजनरी ने पंक पर स्टॉम्प लगाया। वो पॉल हेमन पर भी यह मूव लगाने के करीब थे। उन्होंने खुद को रोका। सैथ ने माइक लिया।

सैथ रॉलिंस: पॉल हेमन, अब आपको मुझे भी एक फेवर देना होगा। 

इसी के साथ सैगमेंट खत्म हो गया। 

08:01 (IST)8 APR 2025

सैथ रॉलिंस: रोमन रेंस को आपकी परवाह नहीं है। आपको बचाने के लिए पता है, और कौन नहीं आया? सीएम पंक। 10 साल पहले सीएम पंक यहां से चले गए। क्या वो आपको अपने साथ ले गए। जब वो वापस आ गए, तो क्या वो आपको अपने साथ ले गए। WarGames मैच के बारे में सभी बात करते हैं। सीएम पंक उस मैच के लिए पहली पसंद नहीं थे, मैं था। मैंने मना किया था। वो आखिरी पसंद थे। उन्होंने बेस्ट फ्रेंड होने के नाते आपकी मदद की? नहीं। उन्होंने फेवर के चलते आपकी मदद की। पंक अपने दोस्त नहीं हैं। वो सिर्फ खुद से प्यार करते हैं। पॉल हेमन, मुझे आपके लिए बुरा लगता है। आप बहुत मुश्किल स्थिति में हैं। सबसे अच्छी चीज होगी कि आप खुद को इस स्थिति से बाहर कर दें। इससे मैं, सीएम पंक और रोमन रेंस आपस में लड़ पाएंगे। आप अपने ट्राइबल चीफ या बेस्ट फ्रेंड को धोखा नहीं देंगे। एक ही तरीके से आपको बाहर किया जा सकता है। आपको अपने अच्छे के लिए बाहर होना चाहिए। डॉक्टर विजनरी आपको बाहर कर देंगे। मैं आपको एक स्टॉम्प दूंगा और सबकुछ खत्म हो जाएगा। कोई भी आपको बचाने नहीं आएगा। 

07:57 (IST)8 APR 2025

सैथ रॉलिंस: अभी चीजें मुझसे जुड़ी नहीं हैं। यह पॉल हेमन से जुड़ी हैं। पॉल हेमन, आप वफादारी के बारे में बात कर रहे हैं। मेरे मन में सवाल है। पॉल, आप किसकी साइड हैं? आप सीएम पंक के बेस्ट फ्रेंड रहना चाहते हैं या फिर आप रोमन रेंस के वाइजमैन रहेंगे। आप अभी यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि आप दोनों के साथ एक जैसे हैं। मुझे पिछले हफ्ते पता चला कि आप किसी के साथ नहीं हैं। अब आप रोमन रेंस के बारे में बात करेंगे लेकिन उन्हें आपसे फर्क नहीं पड़ता। वो आपको उपयोग करते हैं। वो जूते साफ करने के लिए उपयोग करते हैं। वो आपको फ्लाइट बुक करने के लिए उपयोग करते हैं। वो आपका सम्मान नहीं करते हैं। पिछले साल WrestleMania में रोमन रेंस मेरे कारण अपनी चैंपियनशिप हार गए थे। बाद में रोमन रेंस गायब हो गए। क्या वो आपको अपने साथ ले गए? नहीं। वो सोलो सिकोआ के साथ आपको छोड़ गए। क्या उन्होंने आपको प्यार किया? नहीं। सभी ने सोचा था कि एक दिन आकर रोमन, पॉल को बचाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आपको छोड़ दिया, जहां आपके होमटाउन में आपके बच्चों के सामने आपकी हालत खराब हो गई। 

07:50 (IST)8 APR 2025

WWE Raw में पॉल हेमन का सैगमेंट

पॉल हेमन:
मैं कुछ चीजें सामने रखना चाहता हूं। मैं हमेशा ही अपने ट्राइबल चीफ रोमन रेंस के लिए वफादार रहूंगा। दूसरी बात यह है कि मैं हमेशा ही अपने बेस्ट फ्रेंड सीएम पंक के प्रति भी लॉयल रहूंगा। मैं दोनों के प्रति वफदार हूं, इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं दोनों में से किसी के भी खिलाफ रहूंगा। WrestleMania को लेकर मैं एक चीज क्लियर करना चाहता हूं....

सैथ रॉलिंस ने दखल दिया। 

07:48 (IST)8 APR 2025

चैड गेबल ने स्टेज एरिया पर एंट्री की और एल ग्रांडे अमेरिकानो की तारीफ की। उन्होंने दावा किया कि एल ग्रांडे को रे मिस्टीरियो पर जीत मिल जाएगी। 

07:44 (IST)8 APR 2025

WWE Raw के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- रोमन रेंस की अपीयरेंस देखने को मिलेगी। 
- एजे स्टाइल्स vs कैरियन क्रॉस 

07:44 (IST)8 APR 2025

07:43 (IST)8 APR 2025

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने मोमेंटम हासिल किया और वो पेंटा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉमिनिक ने पूर्व AEW स्टार पर तीन बार सुपलेक्स लगाया और पिन किया लेकिन किकआउट देखने को मिला। मिस्टीरियो 619 लगाने गए लेकिन पेंटा ने उनपर सुपरकिक लगाई। मिस्टीरियो ने वापसी की और पेंटा पर 619 लगाया। वो स्प्लैश देने गए लेकिन पेंटा ने घुटने ऊपर करके काउंटर किया। पेंटा ने वापसी की और डॉमिनिक को पेंटा ड्राइवर देकर पिन किया।

नतीजा: पेंटा की जीत हुई 

मैच के बाद कार्लिटो और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने पेंटा पर अटैक किया। ब्रॉन ब्रेकर आए। उन्होंने रिंगसाइड पर कार्लिटो को स्पीयर दिया। रिंग में उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को धराशाई किया और पेंटा को भी स्पीयर दिया। ब्रॉन रिंग के बीच थे और फिन बैलर ने आकर उनपर अटैक किया। बैलर ने चैंपियनशिप उठाई लेकिन ब्रॉन ने वापसी की। फिन रिंग के बाहर चले गए। 

07:33 (IST)8 APR 2025

WWE Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो vs पेंटा

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दबदबा बनाया और रिंग कॉर्नर में पेंटा के खिलाफ किक्स का उपयोग किया। पेंटा ने हरिकेनराना द्वारा वापसी की और फिर डॉमिनिक पर नेकब्रेकर लगाया। उन्होंने स्लिंग ब्लेड मूव लगाकर मिस्टीरियो को रिंग के बाहर किया। पेंटा ने मिस्टीरियो और उनके दोस्त कार्लिटो पर डाइव लगाई। 

07:22 (IST)8 APR 2025

07:18 (IST)8 APR 2025

आईवार ने काफी देर संघर्ष करने के बाद आखिर एरिक को टैग दिया। उन्होंने न्यू डे के सदस्यों पर अटैक किया। एरिक ने कोफी को जबरदस्त स्लैम दिया। वॉर रेडर्स ने कोफी पर वॉर मशीन मूव लगाया। आईवार पिन करने गए लेकिन ज़ेवियर वुड्स ने आकर उन्हें रोका। वुड्स स्टील चेयर रिंग में लेकर आए और आईवार उनसे यह छीनने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच गलती से आईवार ने वुड्स पर अटैक कर दिया। रेफरी ने यह देख लिया और DQ से न्यू डे को विजेता घोषित किया। हालांकि, टाइटल चेंज नहीं हुआ।

नतीजा: न्यू डे की DQ से जीत हुई 

स्टील चेयर से न्यू डे के सदस्य अब वॉर रेडर्स पर अटैक कर रहे हैं। उन्होंने एरिक को चेयर में धकेल दिया। उन्होंने आईवार को रिंग अनाउंसर्स एरिया में भेज दिया। वो एरिक की गर्दन को चेयर से अटैक करने गए लेकिन ऑफिशियल्स ने आकर उन्हें रोका। 

07:11 (IST)8 APR 2025

WWE Raw में न्यू डे vs वॉर रेडर्स (वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

न्यू डे ने दबदबा बनाया और वो वॉर रेडर्स के एरिक पर किक लगा रहे हैं। एरिक ने वापसी की और न्यू डे को डबल क्लोथ्सलाइन दिया। एरिक को टैग मिला और उन्होंने कोफी किंग्सटन पर क्रॉसबॉडी लगाया। वॉर रेडर्स ने न्यू डे के सदस्यों पर पावरस्लैम लगाए। रिंगसाइड पर अब दोनों टीम लड़ रही हैं। आईवार ने कोफी को बैरिकेड में दे मारा और फिर ज़ेवियर वुड्स पर क्रॉसबॉडी लगाया। 

07:06 (IST)8 APR 2025

बैकस्टेज रे मिस्टीरियो ने एडम पीयर्स से मुलाकात की। इसी बीच मिस्टीरियो ने एल ग्रांडे अमेरिकानो के खिलाफ WrestleMania में मैच की मांग की। एडम ने इसे ऑफिशियल कर दिया। 

06:56 (IST)8 APR 2025

06:55 (IST)8 APR 2025

जे उसो: आपने मेरे भाई पर हमला करके उन्हें लहूलुहान किया। आपने उनके खून को अपने शरीर पर लगाया और उनका खून मेरे हाथ पर भी आया। मुझे इससे डर लगा, गुस्सा आया और काफी कुछ महसूस हुआ। मेरा दिल रुक गया। पता है मुझे क्या महसूस हुआ? अब मुझे आपसे डर नहीं लगता है। WrestleMania से पहले आप अपने परिवार को गले लगा लीजिए और उनसे मिल लीजिए। WrestleMania से पहले मैं भी प्रार्थना करूंगा। मैं आपके लिए प्रार्थना करूंगा, क्योंकि मैं अलग व्यक्ति रहूंगा। मैं आपकी हालत खराब करूंगा। मैं यह जिमी उसो के लिए करूंगा और आपसे वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप लूंगा। 

इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

06:51 (IST)8 APR 2025

WWE Raw में गुंथर और जे उसो का सैगमेंट

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर रिंग में आ गए। इससे पहले गुंथर कुछ बोलते, जे उसो का थीम सॉन्ग बजा। जे Yeet किए बिना ही रिंग की ओर बढ़ रहे हैं। जे उसो ने गुंथर के हाथ से माइक गिरा दिया। वो काफी सीरियस दिखाई दे रहे हैं।

जे उसो:
गुंथर, आपकी मां है? आप अपनी मां से बात करते हैं? आप परिवार से जुड़ी चीजों के बारे में बात करते हैं? वो आपसे परिवार के बारे में पूछती हैं? मेरी मां भी है और पता है कि मेरी मां ने क्या बोला? उनका बड़ा बेटा अस्पताल में था। उनके बेटे के सिर पर 15 टांके आए। उन्होंने मुझसे बोला कि मैंने उन्हें (जिमी उसो) क्यों नहीं बचाया। मैंने उन्हें कहा कि मुझे आपसे डर लग रहा था। आपका पलड़ा भारी रहा। आप मुझसे आगे थे। आपका हो गया। आप मेरे परिवार को बीच में लेकर आ गए। खासकर आप जिमी उसो को बीच में लाए। 

06:40 (IST)8 APR 2025

इंटरव्यू सैगमेंट में राकेल रॉड्रिगेज़ और लिव मॉर्गन ने दावा किया कि कोई भी WrestleMania 41 में टैग टीम उनसे लड़े, कोई उनके लेवल पर नहीं है। 

06:33 (IST)8 APR 2025

06:31 (IST)8 APR 2025

ड्रैगन ली ने टॉप रोप से जूलियस क्रीड पर स्टॉम्प दिया। ड्रैगन ने अब क्रूज़ डेल टोरो को टैग दिया। उन्होंने आते ही ब्रूटस क्रीड पर क्रॉसबॉडी लगाई और जूलियस को रिंग के बाहर किया। उन्होंने ब्रूटस को स्पिनिंग फेसफर्स्ट दिया। एल ग्रांडे अमेरिकानो को टैग मिला। क्रूज़ ने खुद को बचाया और ड्रैगन को टैग दिया। ली ने एल ग्रांडे पर पावरबॉम्ब लगाया। जूलियस क्रीड ने ड्रैगन पर स्प्लैश लगाया। जोएक्विन वाइल्ड ने ब्रूटस क्रीड पर रिंग के बाहर डाइव लगाई और क्रूज़ डेल टोरो ने जूलियस पर कॉर्कस्क्रू स्प्लैश लगाया। आईवी नाइल ने अमेरिकानो को लोहे का टुकड़ा दिया, जो उन्होंने अपने मास्क में इसे डाल लिया। रे मिस्टीरियो ने यह चीज देख ली और वो रेफरी को बताने लगे। रेफरी यह चीज नहीं देख पाए थे। एल ग्रांडे ने टॉप रोप से ड्रैगन ली पर हेडबट लगाया और पिन किया।

नतीजा: एल ग्रांडे अमेरिकानो और अमेरिकन मेड की जीत हुई 

06:25 (IST)8 APR 2025

WWE Raw ने LWO vs एल ग्रांडे अमेरिकानो और अमेरिकन मेड (सिक्स मैन टैग टीम मैच)

LWO ने दबदबा बनाया और अमेरिकन मेड-एल ग्रांडे को रिंग के बाहर किया। LWO ने उनपर डाइव लगाई। क्रीड ब्रदर्स और एल ग्रांडे अमेरिकानो ने वापसी करके LWO के तीनों मेंबर्स को टॉप रोप से सुपलेक्स दिया। अमेरिकानो अब ड्रैगन ली के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। 

06:17 (IST)8 APR 2025

बैकस्टेज एजे स्टाइल्स का इंटरव्यू चल रहा था। कैरियन क्रॉस ने दखल दिया और यहां से अगले हफ्ते के लिए दोनों का मैच तय हुआ। 

06:12 (IST)8 APR 2025

लुडविग काइजर का इंटरव्यू हुआ और वो खुश नहीं थे कि उन्हें WrestleMania में जगह नहीं मिल रही है। 

06:11 (IST)8 APR 2025

एक बैकस्टेज सैगमेंट द्वारा पता चला कि अमेरिकन मेड के साथ एल ग्रांडे अमेरिकानो टीम बनाएंगे और LWO का सामना करेंगे।  

06:07 (IST)8 APR 2025

बेली ने लायरा वैल्किरिया पर घुटने से वार किया। बेली ने लायरा को सनसेट फ्लिप बकल बॉम्ब दिया। चैंपियन ने बेली को टोर्नेडो डीडीटी और फिशरमैन सुपलेक्स दिया। वो पिन करने गईं लेकिन किकआउट देखने को मिला। बेली ने लायरा पर सबमिशन लगाया। काफी संघर्ष के बाद वैल्किरिया ने खुद को बचाया। उन्होंने रोज़ प्लांट को काउंटर करते हुए रोलअप से बेली को पिन किया।

नतीजा: लायरा वैल्किरिया ने चैंपियनशिप रिटेन की 

मैच के बाद बेली ने लायरा वैल्किरिया को गले लगाया और उनके प्रति सम्मान दिखाया। 

06:03 (IST)8 APR 2025

बेली ने लायरा वैल्किरिया को टॉप रोप से नीचे पटक दिया। इसी के चलते लायरा का सिर टर्नबकल से टकरा गया। बेली ने चैंपियन पर टॉप रोप एल्बो ड्रॉप लगाया। बेली ने लायरा को रिंग के बाहर किया और स्लाइडिंग किक लगाई। वो डाइव लगाने गईं लेकिन लायरा हट गईं। लायरा ने बेली पर यह मूव लगाने की कोशिश की। पूर्व टैग टीम चैंपियन ने काउंटर करके रिंग के बाहर वैल्किरिया को बेली टू बेली मूव दिया। रेफरी ने गिनना शुरू किया और 9 काउंट तक दोनों रिंग में आ गईं। लायरा ने बेली को नाईटविंग मूव दिया और पिन करने गईं लेकिन किकआउट हुआ। 

05:57 (IST)8 APR 2025

WWE Raw में लायरा वैल्किरिया vs बेली (विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

लायरा वैल्किरिया ने बेली पर टेकडाउन मूव लगाया। बेली ने काउंटर करके लायरा को पिन करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुईं। बेली ने लायरा पर घुटने से वार किया। चैंपियन ने वापसी की और बेली पर घुटने से वार करने के बाद नॉर्थन लाइट्स सुपलेक्स लगाया। लायरा ने बेली पर अलग अंदाज का सबमिशन लगाया। लायरा ने रिंग के बाहर बेली पर ड्रॉपकिक लगाई और फिर उन्हें टॉप रोप क्रॉसबॉडी दिया। वो पिन करने गईं लेकिन किकआउट हुआ। 

05:47 (IST)8 APR 2025

बैकस्टेज फिन बैलर, डॉमिनिक मिस्टीरियो के आईसी टाइटल मुकाबले में शामिल होने से थोड़े शॉक थे। उन्होंने बाद में डॉमिनिक की पेंटा के खिलाफ जीत की उम्मीद लगाई। 

05:47 (IST)8 APR 2025

WWE ने ऐलान किया कि इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए WrestleMania 41 में ब्रॉन ब्रेकर, पेंटा, फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच फैटल 4 वे मैच होगा। 

05:43 (IST)8 APR 2025

एडम पीयर्स ने बताया कि पिछले हफ्ते जो हुआ, उसकी जिम्मेदारी उनकी है। एडम ने ऐलान किया कि इयो स्काई, बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच होगा।

बियांका ब्लेयर: कुछ हफ्तों पहले तक मुझे यह पता चलता, तो मैं गुस्सा होती। हालांकि, अब मैं खुश हूं कि आप मैच का हिस्सा बन गई हैं। मैं Elimination Chamber जीत गई थीं, तो मैं ट्रिपल थ्रेट मैच भी जीत सकती हूं। WrestleMania में मैं चैंपियन बनूंगी। 

बियांका ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और रिया रिप्ली को भी ऐसा करने के लिए कहा। रिया ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया। रिया और ब्लेयर की बहस को स्काई ने रोकने की कोशिश की। उन्हें फिर से नजरअंदाज कर दिया गया। स्काई ने इसी के चलते रिया-ब्लेयर पर स्प्रिंगबोर्ड ड्रॉपकिक लगा दी। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और चली गईं। इसी के साथ सैगमेंट खत्म हो गया। 

05:38 (IST)8 APR 2025

एडम पीयर्स रिंग में हैं।

WWE Raw में एडम पीयर्स का सैगमेंट

एडम पीयर्स: हम बिजनेस के बारे में बात करते हैं। पिछले हमने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप से जुड़ी चीजों में देखा कि क्या हुआ? उस चीज के बारे में बात करने के लिए हमें सुपरस्टार्स का स्वागत करना चाहिए। 

इयो स्काई, बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली ने एक-एक करके एंट्री की। 

05:33 (IST)8 APR 2025

WWE Raw की शुरुआत हो गई है और सुपरस्टार्स की एरीना में एंट्री दिखाई जा रही है। 

22:38 (IST)7 APR 2025

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में आपका स्वागत है। कल सुबह 5:30 बजे से शो का लाइव प्रसारण Netflix पर होगा। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications