WWE ने Money in the Bank के लिए Roman Reigns के मैच का किया ऐलान, भाइयों के बीच होने वाले सिविल वॉर में सभी हदें होंगी पार?

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को आएगा मजा
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को आएगा मजा

Money in the Bank: WWE Money in the Bank 2023 में एक बहुत ही तगड़ा मुकाबला होगा। शायद इस मुकाबले की उम्मीद सभी ने की थी। WWE ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का मैच द उसोज़ (The Usos) के साथ तय कर दिया है।

SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते क्या हुआ आप सभी को पता है। जे उसो ने अपना फैसला सुनाया कि वो रोमन का साथ देंगे या अपने भाई जिमी उसो का। उन्होंने रेंस को धोखा देते हुए उन्हें सुपरकिक मारकर चौंका दिया। सोलो सिकोआ को भी जिमी और जे ने धराशाई कर दिया था। इतना ही नहीं रेंस कमबैक करने के लिए आए लेकिन दोनों भाइयों ने उन्हें डबल सुपरकिक मार दी। पॉल हेमन भी ये सब देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाए थे।

WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। WWE ने ऑफिशियल ऐलान कर दिया है कि फैंस को एक जबरदस्त टैग टीम मुकाबला देखने को मिलेगा। WWE ने इसे Bloodline Civil War मैच नाम दिया है।

WWE Night of Champions में Roman Reigns की हुई थी हार

साल 2023 में रोमन रेंस अभी तक तीन बार धोखा खा चुके हैं। Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन ने उनके ऊपर चेयर से अटैक कर दिया था। वो पल भी बहुत खास रहा था। फैंस को इसके बाद सैमी और रेंस के बीच धमाकेदार मैच देखने को मिला था। WWE Night of Champions में पिछले महीने जिमी उसो ने रेंस को धोखा देते हुए उन्हें किक मार दी थी। रेंस और सिकोआ को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे उसो ने बड़ा कदम उठाते हुए रेंस को धोखा दिया।

एक बात तो तय है कि Money in the Bank 2023 में होने वाला ये मैच बहुत ही मजेदार होगा। अभी तक द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन जबरदस्त रही है। अब देखना होगा कि रोमन रेंस और सिकोआ की जीत हो पाएगी या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
App download animated image Get the free App now