WWE में वापसी के बाद 'फिसड्डी' साबित हुए Roman Reigns, भाई ने धूम मचाकर पहना नंबर-1 का ताज

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के फैंस के लिए बुरी खबर (Photo: WWE.com)

Best Entrances In WWE: WWE में मौजूदा समय में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी एंट्री काफी धमाकेदार अंदाज में होती है। फैंस का समर्थन इन्हें जबरदस्त तरह से मिलता है। कंपनी ने मौजूदा समय की दस सबसे बेस्ट एंट्रेंस की लिस्ट जारी कर दी है। नंबर एक पर जो स्टार मौजूद है वो काफी लोकप्रिय है। वहीं लिस्ट में रोमन रेंस (Roman Reigns) की पोजिशन देखकर आप हैरान हो सकते हैं।

Ad

बेस्ट एंट्रेंस की लिस्ट में सबसे टॉप पर रोमन रेंस के भाई जे उसो हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में धूम मचाकर नंबर-1 का ताज पहना है। आप सभी को पता है कि जब उनकी एंट्री होती है तो फैंस खड़े होकर उनके ही अंदाज में हाथ ऊपर-नीचे करते हैं। इसके अलावा उनके आते ही पूरे एरीना में लगभग अंधेरा छा जाता है और पूरे क्राउड द्वारा मोबाइल की टॉर्च ऑन कर ली जाती है। उसो को जो समर्थन मिलता है उसे देखकर ट्रिपल एच भी हैरान हो गए थे।

लिस्ट में जे उसो के बाद क्रमश: द रॉक, सैथ रॉलिंस, कोडी रोड्स, जेड कार्गिल, Wyatt Sick6, ट्रिक विलियम्स, रिया रिप्ली, जो हेंड्री और रोमन रेंस का नाम आता है। रेंस 10वें स्थान पर हैं। इसका मतलब है कि उनकी एंट्री को फैंस द्वारा ज्यादा पसंद नहीं किया जाता है। कहा जाए तो इस मामले में वो फिसड्डी साबित हुए हैं। रॉक और रॉलिंस की एंट्रेंस को भी क्राउड द्वारा बहुत सपोर्ट मिलता है।

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने मचाया था धमाल

SummerSlam 2024 में इस बार रोमन रेंस ने वापसी कर खूब बवाल मचाया। उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में आकर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया। उनकी बदौलत कोडी रोड्स ने अपने टाइटल को आसानी से रिटेन कर लिया था। मौजूदा समय में रेंस और सिकोआ की राइवलरी चल रही है।

रोमन इस बार कुछ अलग अंदाज में नज़र आए हैं। SummerSlam के बाद उन्होंने ब्लू ब्रांड के दो एपिसोड में भी एंट्री की। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने अभी तक प्रोमो नहीं दिया है। रेंस ने लगातार एक्शन दिखाकर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन की हालत खराब की है। आपने गौर किया होगा जब रोमन ने समर की सबसे बड़ी पार्टी में एंट्री की थी तब उनका थीम सॉन्ग कुछ अलग था। दरअसल WWE ने इसे अपग्रेड कर दिया है और इसका नया वर्जन "I Am Greatness" भी आ चुका है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications