WWE ने 4 महीने बाद वापसी करने वाले रोमन रेंस को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला, बड़े बदलाव के साथ फैंस को मिली सौगात

wwe
WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर मचाया था धमाल (Photo: WWE.com)

Roman Reigns New Theme Song: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कंपनी ने रेंस का नया ऑफिशियल थीम सॉन्ग जारी कर दिया है। बड़े बदलाव के साथ इस बार फैंस को खास सौगात मिली है।

Ad

रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में करीब चार महीने बाद धमाकेदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था। उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में आकर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया। उनकी बदौलत कोडी रोड्स ने अपने टाइटल को आसानी से रिटेन किया।

SummerSlam में रोमन की अपग्रेड नई थीम सॉन्ग ने फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने इस थीम को जारी रखा है और आगे भी वो इसी वर्जन का इस्तेमाल करेंगे। आपको बता दें "I Am Greatness" का नया वर्जन WWE के म्यूजिक ग्रुप पार्टनर डेफ रेबेल द्वारा बनाया गया है। इससे पहले रेंस के "Head of the Table" सॉन्ग को भी रेबेल ने ही बनाया था।

आप रोमन रेंस के थीम सॉन्ग के नए वर्जन को नीचे सुन सकते हैं:

youtube-cover
Ad

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वापसी से कंपनी को बहुत फायदा हुआ। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रेंस ने आकर सोलो सिकोआ को सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया था।

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन पर सोलो सिकोआ ने पूरी तरह कब्जा कर लिया। सोलो के साथ टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू काम कर रहे हैं। सिकोआ ने पॉल हेमन के ऊपर भी जून में अटैक किया था। उन्होंने रोमन के ऊपर भी कई बार निशाना साधा।

WWE SmackDown में रोमन रेंस ने मचाया था जमकर बवाल

रोमन रेंस ने सोलो को बता दिया है कि वो ही असली ट्राइबल चीफ है। पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में भी रेंस ने सिकोआ, टोंगा और लोआ की हालत खराब कर दी। खासतौर पर उन्होंने अंत में लोआ के ऊपर स्टीर चेयर से लगातार हमला कर उनका हाल बेहाल कर दिया।

इस हफ्ते भी SmackDown के शो में रोमन रेंस की एंट्री होगी। अब देखना होगा कि सिकोआ के खिलाफ उनका अगला कदम क्या होगा। बड़ी बात ये है कि रेंस ने अभी तक प्रोमो नहीं दिया है। वो सिर्फ एक्शन ही दिखा रहे हैं। उनका बदला हुआ अंदाज इस बार सभी को देखने को मिल रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications