WWE ने Backlash 2024 के लिए 2 तगड़े चैंपियनशिप मैचों का किया ऐलान, 7 Superstars फ्रांस की धरती पर मचाएंगे जबरदस्त बवाल?

WWE Backlash 2024 में फैंस को आएगा मजा
WWE Backlash 2024 में फैंस को आएगा मजा

Backlash: WWE Backlash 2024 को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। फैंस इस प्रीमियम लाइव इवेंट का इंतजार कर रहे हैं। शो में कुछ धमाकेदार मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। WWE ने अब दो टाइटल मैचों का ऐलान कर दिया है।

Ad

WrestleMania XL में बेली ने इयो स्काई को हराकर WWE विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। Backlash 2024 में वो भी अपने टाइटल को डिफेंड करेंगी। उनका मुकाबला टिफनी स्ट्रैटन और नेओमी के साथ होगा। WWE SmackDown के एपिसोड में टिफनी और नेओमी के बीच विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच हुआ था।

दोनों सुपरस्टार्स ने फैंस को अच्छा मैच दिया था। मैच के दौरान नाया जैक्स ने आकर बेली पर अटैक कर दिया था और नेओमी को भी रिंग पोस्ट में धकेल दिया था। इस वजह से ये मुकाबला नो कॉन्टेस्ट पर खत्म हुआ।

Ad

बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल की जोड़ी भी सभी को सही लग रही है। दोनों की नजरें पिछले कुछ समय से विमेंस टैग टीम टाइटल पर है। कंपनी ने उन्हें जीत हासिल करने का मौका भी दे दिया है। काबुकी वॉरियर्स अपने टाइटल को जेड और ब्लेयर के खिलाफ Backlash 2024 में डिफेंड करेंगी। कंपनी ने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। वैसे उम्मीद की जा रही है कि इस बार टाइटल में बदलाव हो सकता है।

Ad

WWE Backlash 2024 में होंगे जबरदस्त मुकाबले

फ्रांस में आयोजित होने वाले इस प्रीमियम लाइव इवेंट में फैंस को मजा आएगा। कोडी रोड्स इस शो में एजे स्टाइल्स के खिलाफ पहली बार अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। WrestleMania XL में कोडी ने रेंस को हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया था।

जे उसो के पास भी इस बार टाइटल जीतने का मौका होगा। डेमियन प्रीस्ट अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले में भी फैंस को मजा आएगा। रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस भी एक्शन में दिखाई देंगे। दोनों का मुकाबला सोलो सिकोआ और टामा टोंगा के साथ होगा। कंपनी ने इस शो के लिए कुछ बड़े सरप्राइज भी प्लान किए होंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications