Raw: WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहेगा। साल 2023 का ये पहला रेड ब्रांड का शो होगा। इस शो के लिए कंपनी ने पहले ही कुछ जबरदस्त मैचों का ऐलान कर दिया था। मेन इवेंट भी इस बार शानदार होगा।2 जनवरी, 2023 को Raw का पहला एपिसोड होगा। कंपनी ने जरूर इसको हिट बनाने की प्लानिंग की होगी। इस शो में दो चैंपियनशिप मुकाबले देखने को मिलेंगे। Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर का मुकाबला एलेक्सा ब्लिस के साथ होगा। इस मैच में बवाल देखने को मिलेगा। इस बार फैंस को नया चैंपियन देखने को मिल सकता है। ब्लेयर की बादशाहत खत्म होने के चांस ज्यादा लग रहे हैं। WWE@WWENEXT MONDAY on the first #WWERaw of 2023@BiancaBelairWWE defends the Raw Women's Title against @AlexaBliss_WWE!4268506NEXT MONDAY on the first #WWERaw of 2023@BiancaBelairWWE defends the Raw Women's Title against @AlexaBliss_WWE! https://t.co/bQHs1hw0dOWWE Raw में ऑस्टिन थ्योरी और सैथ रॉलिंस के बीच होगा जबरदस्त मुकाबलाइसके अलावा ऑस्टिन थ्योरी भी अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। पिछले कुछ महीनों से इन दोनों की राइवलरी शानदार रही है। ये बहुत ही अच्छा मैच होगा और तगड़े मूव्स यहां फैंस को देखने को मिलेंगे। अक्टूबर से इन दोनों की राइवलरी चल रही है। Survivor Series WarGames में पिछले महीने थ्योरी ने रॉलिंस और बॉबी लैश्ले को हराकर ये चैंपियनशिप जीती थी।WWE@WWENEXT MONDAY on the first #WWERaw of 2023@_Theory1 vs. @WWERollinsUnited States Championship3197344NEXT MONDAY on the first #WWERaw of 2023@_Theory1 vs. @WWERollinsUnited States Championship https://t.co/XmjZAJROhmमेन इवेंट में इन दो चैंपियनशिप मैचों में से एक होगा। उम्मीद के मुताबिक रॉलिंस और थ्योरी का मुकाबला मेन इवेंट में होगा। आगे की स्टोरी बिल्ड करने लिए इस मैच में फैंस को सरप्राइज भी देखने को मिल सकता है। बॉबी लैश्ले भी इस मुकाबले में दखलअंदाजी कर सकते हैं। अगर वो आए तो फिर बहुत बवाल देखने को मिलेगा।थ्योरी को कंपनी द्वारा पुश दिया जा रहा है। शायद उनका चैंपियनशिप रन आगे भी जारी रहेगा। हालांकि कंपनी रॉलिंस के ऊपर भी भरोसा जता सकती है। फैंस इस खास एपिसोड का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ खास सैगमेंट भी इस शो में देखने को मिलेंगे। 28 जनवरी, 2023 को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। इस शो को लेकर भी कुछ बड़े ऐलान Raw के एपिसोड में किए जा सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।