WWE ने अगले हफ्ते रॉ (Raw) के एपिसोड की तैयारी अभी से शुरू कर दी। WWE ने रेड ब्रांड के शो के लिए दो बेहतरीन मैचों का ऐलान कर दिया है। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का मुकाबला फिन बैलर (Finn Balor) के साथ होगा। केविन ओवेंस (Kevin Owens) भी मौजूदा WWE चैंपियन बिग ई (Big E) से टकराएंगे। ये दोनों ही मैच काफी खास होंगे क्योंकि सभी सुपरस्टार्स बहुत ही तगड़े हैं। WWE@WWEMonday on #WWERaw! 🤘 @EdgeRatedR returns to the red brand👊 @FinnBalor battles @WWERollins 💥 @WWEBigE and @FightOwensFight collide9:15 AM · Nov 27, 20212768393Monday on #WWERaw! 🤘 @EdgeRatedR returns to the red brand👊 @FinnBalor battles @WWERollins 💥 @WWEBigE and @FightOwensFight collide https://t.co/Uzg3Gj5M07WWE Raw में अगले हफ्ते होंगे दो जबरदस्त मुकाबलेकेविन ओवेंस, सैथ रॉलिंस और फिन बैलर तीनों यूनिवर्सल चैंपियन रह चुके हैं। काफी लंबे समय से ये तीनों WWE में काम कर रहे हैं। रेड ब्रांड में तीनों ने इस समय धमाल मचाया हुआ है। बिग ई का चैंपियनशिप रन भी इस साल सितंबर से शानदार चल रहा है। इस हफ्ते भी सैथ रॉलिंस और फिन बैलर के बीच मैच तय किया गया लेकिन ये नहीं हो पाया। मैच शुरू होने से पहले ही दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया था। सैथ रॉलिंस ने इस दौरान बैलर की धुनाई कर दी थी। रैंप पर इसके बाद सैथ रॉलिंस के ऊपर एक फैन ने भी अटैक किया था। अब अगले हफ्ते रॉलिंस और बैलर की राइवलरी आगे बढ़ेगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अगले हफ्ते दोनों के बीच शानदार मुकाबला होगा। केविन ओवेंस ने भी बिग ई को कुछ हफ्तों से परेशान किया है। केविन ओवेंस ने पहले बिग ई के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। इस हफ्ते भी बिग ई ने मेन इवेंट मैच के बाद सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला किया था। इस दौरान केविन ओवेंस रिंग से भाग गए थे। अगले हफ्ते अब दोनों के बीच शानदार मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा। फैंस को काफी मजा आएगा। वैसे ऐज की वापसी भी अगले हफ्ते रेड ब्रांड में होगी। ऐज भी कुछ ना कुछ जरूर वहां पर करेंगे। सैथ रॉलिंस के साथ उनकी राइवलरी अच्छी रही थी। WWE ड्राफ्ट में इस बार ब्लू ब्रांड से रेड ब्रांड में ऐज को शिफ्ट किया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अगले हफ्ते फैंस को काफी मजा रेड ब्रांड के एपिसोड में आएगा।