WWE फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। नवंबर में WWE यूनाइटेड किंगडम का टूर शुरू हो जाएगा। करीब दो साल बाद पहली बार WWE का मल्टी ब्रांड इंटरनेशनल टूर होगा। WWE ने इस बारे में ऑफिशियल जानकारी दे दी है। सबसे अच्छी बात है कि तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। WWE सुपरस्टार्स का जलवा अब यूनाइटेड किंगडम में भी दिखेगाWWE का ये टूर 3 नवंबर से 10 नवंबर तक चलेगा। SmackDown ब्रांड के साथ ड्रू मैकइंटायर इस वीकेेंड में भी यूनाइटेड किंगडम में नजर आएंगे। काफी लंबे समय बाद रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड का टूर साथ में नजर आएगा। WWE@WWEBack by popular demand, WWE Live returns to the UK this November! wwe.com/article/wwe-li…12:00 PM · Sep 20, 20213195400Back by popular demand, WWE Live returns to the UK this November! wwe.com/article/wwe-li…अच्छी बात ये है कि दो साल बाद WWE का ये इंटरनेशनल टूर होगा। WWE Crown Jewel का आयोजन भी सऊदी अरब में 21 अक्टूबर को होगा। WWE इस पीपीवी की तैयारी में अभी से जुट गया है। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच मैच का ऐलान भी इसे पीपीवी के लिए कर दिया गया है। ये मैच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा या नहीं इसके बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 26 सितंबर को Extreme Rules का आयोजन होगा। रोमन रेंस का यहां डीमन फिन बैलर के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा।WWE UK@WWEUKTHE DAY HAS FINALLY ARRIVED🤩🤩🤩#WWEUKTour KICKS OFF IN NEWCASTLE TONIGHT!!!6:58 AM · Sep 19, 202187383THE DAY HAS FINALLY ARRIVED🤩🤩🤩#WWEUKTour KICKS OFF IN NEWCASTLE TONIGHT!!! https://t.co/xKwz399f1NWWE द्वारा किए गए इस ऐलान के बाद फैंस भी खुश हुए होंगे। ऐसा लग रहा है कि WWE के टूर अब लगातार जारी रहेंगे। फैंस लाइव इवेंट का मजा भी ले सकते हैं। WWE जल्द ही अपने नए टूर का ऐलान भी करेगा। दिसंबर में भी सुपरस्टार्स बाहर ही रहेंगे। खैर कंपनी और फैंस के लिए ये अच्छी खबर है। ब्लू ब्रांड का रोस्टर इस समय काफी मजबूत लग रहा है। ब्रॉक लैसनर और बैकी लिंच भी वहीं नजर आते हैं। रेड ब्रांड में अभी कोई बड़ा सुपरस्टार मौजूद नहीं है। रेड ब्रांड में बॉबी लैश्ले का WWE चैंपियनशिप रन शानदार रहा। पिछले हफ्ते बॉबी लैश्ले के ऊपर बिग ई ने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। बिग ई के ऊपर भी बहुत बड़ा दबाव व्यूअरशिप को लेकर होगा।