WWE ने सऊदी अरब में होने वाले मेगा इवेंट का किया ऐलान, जानिए कब और कहां होगा यह शो

WWE का सऊदी अरब में कुछ महीनों बाद बड़ा इवेंट होगा
WWE का सऊदी अरब में कुछ महीनों बाद बड़ा इवेंट होगा

WWE ने Raw के अंतिम एपिसोड में एक बड़ा ऐलान किया। WWE के हर साल सऊदी अरब में इवेंट्स होते हैं और कंपनी ने अपने अगले इवेंट का भी ऐलान कर दिया है। कमेंट्री टीम ने ऐलान करते हुए बताया कि क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2022) का आयोजन 5 नवंबर को देखने को मिलने वाला है। इस इवेंट के लिए WWE अभी से हाइप बनाने की कोशिश कर रहा है।

Ad

WWE ने Crown Jewel 2022 का ऐलान किया

WWE ने Raw के एपिसोड में अचानक से सऊदी अरब के इवेंट का ऐलान किया। कमेंट्री टीम ने बताया कि रियाद, सऊदी अरब में Crown Jewel का आयोजन किया जाने वाला है। यह इवेंट 5 नवंबर को होगा। पिछले साल भी इसी समय के करीब Crown Jewel 2021 का आयोजन हुआ था और यह इवेंट फैंस को काफी पसंद आया था।

Ad

सऊदी अरब के साथ WWE ने कई सालों की डील साइन की है। इसी वजह से हर साल वहां दो इवेंट्स देखने को मिले हैं। 2022 का पहला सऊदी अरब का इवेंट Elimination Chamber रहा था और इसका आयोजन 19 फरवरी को किया गया था। फैंस को यह शो पसंद आया था और यहां कई दिग्गज सुपरस्टार्स दिखाई दिए थे।

WWE ने Crown Jewel 2022 का ऐलान करते हुए फैंस को खुश कर दिया है। इस इवेंट के लिए अभी से प्लान्स बनना शुरू हो सकते हैं। इस बड़े इवेंट में WWE ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, ऐज, बैकी लिंच, कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन, सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर जैसे बड़े सुपरस्टार्स को बुक कर सकता है।

साथ ही कुछ अन्य दिग्गज सुपरस्टार्स भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। इस बड़े इवेंट में चैंपियनशिप मैच हो सकते हैं। नवंबर 2022 में Crown Jewel के अलावा Survivor Series का आयोजन भी होगा। 26 नवंबर को Survivor Series 2022 इवेंट देखने को मिलेगा। WWE ने नवंबर के महीने को खास बनाने की तैयारी कर ली है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications