WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की राइवलरी शानदार चल रही है। दोनों के बीच कुछ हफ्ते बाद रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में टाइटल vs टाइटल मैच होगा। WWE ने इस बार एक और बड़ा ऐलान कर दिया। अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का आमना-सामना होगा। WWE ने इस बड़े सैगमेंट का ऑफिशियल ऐलान ट्विटर के जरिए कर दिया। WWE@WWENEXT WEEK!#SmackDown @BrockLesnar @WWERomanReigns @HeymanHustle8:04 AM · Mar 12, 20222940447NEXT WEEK!#SmackDown @BrockLesnar @WWERomanReigns @HeymanHustle https://t.co/LkXk1uiMRUWWE SmackDown में अगले हफ्ते रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का होगा आमना-सामनाWWE WrestleMania में तीसरी बार रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मुकाबला होगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार लैसनर फेस के रूप में नजर आएंगे और रोमन रेंस हील के रूप में फैंस को दिखेंगे। दोनों इस समय WWE में जबरदस्त काम कर रहे हैं। SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस नजर नहीं आए लेकिन ब्रॉक लैसनर ने शुरूआत की। ब्रॉक लैसनर काफी गुस्से में थे। कुछ दिन पहले MSG में हुए इवेंट में रोमन रेंस ने खतरनाक अटैक ब्रॉक लैसनर के ऊपर किया था। लैसनर ने इस बात का ही गुस्सा दिखाया। इस दौरान पॉल हेमन भी आए। लैसनर उन्हें पकड़ने गए लेकिन पॉल हेमन बैकस्टेज भाग गए। लैसनर ने सिक्योरिटी गार्ड्स को भी धराशाई कर दिया। अब अगले हफ्ते फैंस को काफी मजा आएगा। दोनों के बीच होने वाले सैगमेंट में काफी बवाल देखने को मिलेगा। WrestleMania 38 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा। इससे पहले अगले हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहेगा। WWE ने अभी तक इस राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने भी सही काम किया। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते इन दोनों के सैगमेंट में क्या होगा। पॉल हेमन के ऊपर भी नजरें सभी की टिकी होंगी। इस हफ्ते लैसनर से वो बच गए लेकिन अगले हफ्ते उनके ऊपर भी अटैक हो सकता है। रोमन रेंस को भी लैसनर से सतर्क रहना पड़ेगा। रोमन रेंस के साथ जरूर द उसोज भी रहेंगे। लैसनर अभी तक इन सभी के ऊपर भारी पड़े हैं।