WWE Announces Return Saturday Night's Main Event: WWE के Saturday Night's Main Event शो की वापसी हो रही है। काफी समय से इस बड़े शो के आने की अफवाहें चल रही थी और अब WWE ने खुद इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। इस शो के शुरुआत की तारीख और लोकेशन के बारे में भी बता दिया गया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) समेत कई बड़े स्टार्स को पोस्टर पर शामिल किया गया है।आपको बता दें कि Saturday Night's Main Event का आयोजन काफी सालों पहले हर हफ्ते होता था और यह कंपनी के मुख्य शोज़ में से एक था। अब यह दोबारा वापस आने वाला है। आपको बता दें कि 14 दिसंबर 2024 को इसका आयोजन किया जाने वाला है। यह शो लॉन्ग आइलैंड, न्यूयॉर्क के नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिसियम में होगा। जल्द ही शो से जुड़ी टिकट भी रिलीज कर दी जाएंगी।WWE ने थोड़े समय पहले ही इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर भी जारी किया। इसमें रोमन रेंस, बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन, कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस नज़र आ रहे हैं। बीच में कोडी मौजूद हैं और इसका अर्थ है कि वो इस Saturday Night's Main Event का मुख्य आकर्षण होने वाले है। इसके अलावा रोमन समेत अन्य स्टार्स अपना जलवा भी इस शो में बिखेरते हुए दिखाई दे सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि 1985 में पहली बार Saturday Night's Main Event को लाया गया था। इसके बाद से यह टीवी का एक अहम हिस्सा बन गया और इसने WWE को आगे लाने में बहुत अहम किरदार निभाया। WWE द्वारा इसे 2006 से लेकर 2008 में भी वापस लाया गया था लेकिन यह उस समय उतना सफल नहीं रहा था। हालांकि, अभी कंपनी के पास टैलेंटेड स्टार्स की कमी नहीं है। ऐसे में इस ऐतिहासिक शो में भी कई बेहतरीन चीज़ें देखने को मिल सकती हैं।WWE में शोज़ और प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर हो रहे हैं बड़े बदलावWWE द्वारा अपने शोज़ और प्रीमियम लाइव इवेंट्स को लेकर कई अलग-अलग तरह के बदलाव हो रहे हैं। SmackDown की USA Network पर वापसी हो गई है। यह शो 5 साल तक FOX पर रहा था। इसके अलावा Raw जनवरी 2025 में नेटफ्लिक्स पर शिफ्ट हो जाएगा। इसके अलावा NXT अब USA Network की जगह CW पर लाने वाला है। साथ ही WWE सालों पुराने इवेंट Bad Blood को वापस लेकर आया है और अब Saturday Night's Main Event की वापसी हो रही है। WWE अपने प्रोडक्ट को आकर्षक बनाने के लिए अलग-अलग चीज़ें करता हुआ नज़र आ रहा है।