WWE रिंग में कट्टर दुश्मनों की होगी जंग, Bad Blood के लिए बड़े मैचों का हुआ ऐलान

WWE Bad Blood 2024 के लिए दो मुकाबलों का हुआ ऐलान (Photos: WWE.com)
WWE Bad Blood 2024 के लिए दो मुकाबलों का हुआ ऐलान (Photos: WWE.com)

Two Big Bad Blood 2024 Matches Announced: WWE रॉ (Raw) में डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) और फिन बैलर का एक सैगमेंट हुआ। इस दौरान द न्यू जजमेंट डे ने आकर प्रीस्ट को नुकसान पहुंचाना चाहा। रिया रिप्ली जब डेमियन की मदद करने आई तो विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन ने उनपर हमला कर दिया। अब कंपनी ने हमले के बाद Bad Blood 2024 के लिए दो धमाकेदार मुकाबलों की घोषणा कर दी है।

विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन अपनी चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। वहीं डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर आमने-सामने होंगे। इन कट्टर दुश्मनों की जंग देखने लायक रहेगी। डेमियन प्रीस्ट SummerSlam 2024 में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। इस मैच के दौरान फिन ने प्रीस्ट को धोखा दिया था, जिसके चलते वह हार गए थे। वहीं, रिया रिप्ली विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन से टाइटल जीतने का प्रयास कर रही थीं, जहां डॉमिनिक मिस्टीरियो ने उन्हें धोखा दिया था।

इसके चलते वह नई चैंपियन नहीं बन सकी थीं। इसके बाद Bash in Berlin 2024 में लिव और डॉमिनिक एक मिक्स्ड टैग टीम मैच में डेमियन और रिया से लड़ रहे थे। इसमें वह हार गए। रिया ने इसके बाद पिछले WWE Raw एपिसोड में लिव मॉर्गन को चैलेंज करने की बात की थी, जहां पहले डॉमिनिक ने उनके साथ प्रोमो सैगमेंट किया, जबकि लिव ने रिया पर हमला कर दिया था। रिप्ली की बाई टांग रिंग रोप्स में फंस गई थी, जिसके चलते मॉर्गन ने रिप्ली को निशाना बनाया था। ऐसे में वह इससे उबर पाएंगी, या यह चोट उन्हें Bad Blood 2024 में कितना नुकसान पहुंचाएगी यह देखने वाली बात होगी।

WWE Raw में फिर से जे उसो ने की रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट की मदद

रिया रिप्ली भले ही पिछले WWE Raw एपिसोड में चोटिल थीं लेकिन डेमियन प्रीस्ट ठीक थे। उन्होंने द न्यू जजमेंट डे के साथ एक लड़ना चाहा था, तब रिया ने अपने टेरर ट्विन के लिए टैग टीम पार्टनर के रूप में जे उसो से बात की थी, जिसके लिए पूर्व ब्लडलाइन मेंबर मान गए थे। उन्होंने डेमियन के साथ मिलकर फिन बैलर और जेडी मैकडॉना को हराया था।

इस हफ्ते भी जब द न्यू जजमेंट डे ने रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट पर हमला करने का प्रयास किया और वह कामयाब हुए, तो उन्हें बराबर करने के लिए जे उसो एक चेयर लेकर रिंग में आए थे। इसके चलते द जजमेंट डे मेंबर्स रिंग से भाग खड़े हुए थे। यह देखना होगा कि यह स्टोरी कैसे आगे बढ़ती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now