WWE में भारतीय दिग्गज की हुई थी चौंकाने वाली हार, पूर्व चैंपियन ने चीटिंग से जीता था मैच

WWE दिग्गज द ग्रेट खली को कुछ मौकों पर चौंकाने वाली हार मिली है
WWE दिग्गज द ग्रेट खली को कुछ मौकों पर चौंकाने वाली हार मिली है

WWE में द ग्रेट खली (The Great Khali) को काफी ज्यादा सफलता मिली है। वो अपने शुरुआती WWE करियर में काफी सफल हुए थे और उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल पर कब्जा भी किया था। द ग्रेट खली को उस समय हराना काफी मुश्किल था। हालांकि, पूर्व WWE सुपरस्टार फिनली (Finlay) ने खली को एक सिंगल्स मैच में धराशाई कर दिया था।

WWE Armageddon 2007 में द ग्रेट खली और फिनली का मैच हुआ था

द ग्रेट खली और फिनली Armageddon 2007 में आमने-सामने आए थे। मैच की शुरुआत में फिनली ने द ग्रेट खली की बराबरी करने की कोशिश की। हालांकि, दिग्गज ने उनकी बुरी हालत कर दी। फिनली ने वापसी करते हुए खली के पैरों पर हमला किया और उनपर चोप भी लगाया। इससे भारतीय रेसलर को कोई दिक्कत नहीं हुई और उन्होंने फिनली पर किक्स लगाना शुरू की।

बाद में इस सुपरस्टार ने फिनली पर चोप लगाया और फिर किक से हमला किया। उन्होंने रिंगसाइड पर पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन पर अटैक जारी रखा और इसी दौरान फिनली ने खली के सिर पर किक लगाई लेकिन दिग्गज ने वापसी करते हुए उनपर एक शानदार चोप लगाया। उनका यह चोप काफी खतरनाक साबित हुआ था।

भारतीय सुपरस्टार ने काफी समय तक अपना दबदबा बनाया और अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। खली ने फिनली को सबमिशन मूव में भी लॉक किया लेकिन रोप्स को छूने की वजह से बेबीफेस सुपरस्टार बच गए। द ग्रेट खली ने फिर हॉर्न्सवोगल को निशाना बनाया और उन्हें रिंग के बाहर किया।

खली ने एक बार फिर विरोधी पर चोप लगाया और फिर उनपर बॉडी स्लैम लगाया। बीच में इंटरफेरेंस हुई और इसका फायदा फिनली ने उठाने की कोशिश की। रेफरी रिंग में पड़ा हथियार बाहर देने के लिए गया और इसका फायदा हॉर्न्सवोगल ने उठाया। उन्होंने इंटरफेयर करते हुए खली पर Shillelagh (छड़ी) से लो-ब्लो लगा दिया और उन्होंने फिर इसे फिनली को दे दिया।

youtube-cover

उन्होंने खली के सिर पर इससे हमला किया। उन्होंने इसके बाद भारतीय सुपरस्टार को पिन करते हुए मैच में जीत दर्ज की। यह फिनली के लिए काफी बड़ी जीत थी। फिनली और हॉर्न्सवोगल ने बाद में मिलकर अपनी जीत को सेलिब्रेट किया वहीं द ग्रेट खली अपनी हार से काफी ज्यादा निराश थे।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
App download animated image Get the free App now