WWE Backlash 2023 में Roman Reigns के भाइयों और Brock Lesnar को लगेगा झटका, शो से पहले मैचों के नतीजे हुए लीक?

Pankaj
WWE Backlash 2023 में फैंस को आएगा मजा
WWE Backlash 2023 में फैंस को आएगा मजा

Backlash: WWE Backlash 2023 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा। 6 मई को फैंस को एक धमाकेदार इवेंट देखने को मिलेगा। इस शो में कुछ बड़े मुकाबले होंगे। हालांकि रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला यहां फैंस को देखने को नहीं मिलेगा।

ब्रॉक लैसनर, कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गज इस प्रीमियम लाइव इवेंट में जरूर बवाल मचाएंगे। शो को लेकर सट्टा बाजार भी एक्टिव हो गया है। जीत-हार का अनुपात अब सामने आ गया है। यहां से पता चल रहा है कि किन-किन सुपरस्टार्स की जीत होगी।

BetOnline ने अपनी रिपोर्ट में सट्टा बाजार का भाव बता दिया है। सैथ रॉलिंस और ओमोस के बीच यहां सिंगल्स मुकाबला देखने को मिलेगा। रॉलिंस इस समय -1000 में और ओमोस +500 में चल रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो सैथ मुकाबला आराम से जीत जाएंगे।

शो का सबसे बड़ा मैच कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा। इन दोनों की राइवलरी को कंपनी ने अभी तक शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। लैसनर +200 और रोड्स -300 में चल रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो मुकाबला बहुत कड़ा होगा। ब्रॉक की हार यहां पर साफ-साफ दिखाई दे रही है।

It IS official.@CodyRhodes clashes with @BrockLesnar one-on-one for the first time ever at #WWEBacklash! https://t.co/OXlII4hiEU

क्या WWE Backlash 2023 में Roman Reigns के भाइयों को मिलेगी हार?

बैड बनी और डेमियन प्रीस्ट के बीच भी स्ट्रीट फाइट मुकाबला होगा। बनी -2000 और प्रीस्ट +700 में चल रहे हैं। यहां से साफ लग रहा है कि बैड बनी ये मुकाबला आराम से जीत जाएंगे। मैट रिडल, केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का मुकाबला द उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ होगा। रिडल अपने दोनों साथियों के साथ -300 में चल रहे हैं। वहीं द ब्लडलाइन +200 में चल रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो रोमन रेंस के भाइयों की हार यहां पर पक्की लग रही है।

Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर का मुकाबला इयो स्काई के साथ होगा। बियांका -2000 और स्काई +700 में चल रही हैं। ये देखकर लग रहा है कि ब्लेयर आराम से अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगी। Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के लिए रिया रिप्ली का मुकाबला ज़ेलिना वेगा के साथ होगा। रिप्ली -1000 और वेगा +1100 में चल रही हैं। इसका मतलब रिप्ली अपने टाइटल को शानदार अंदाज में रिटेन कर लेंगी।

WWE यूएस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। ऑस्टिन थ्योरी -2000, ब्रॉन्सन रीड +500 और बॉबी लैश्ले +700 में चल रहे हैं। साफ दिख रहा है कि थ्योरी अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे। हालांकि कंपनी द्वारा अंतिम समय में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment