Seth Rollins: WWE बैकलैश (Backlash 2023) में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का सामना ओमोस (Omos) से हुआ था। इस मैच पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस ने जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में जीत के बाद पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस काफी ज्यादा खुश हैं और उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है।इस मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद WWE रिपोर्टर मेगन मोरेंट ने सैथ रॉलिंस से बात की थी। इस मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद सैथ रॉलिंस काफी ज्यादा उत्साहित थे। उन्होंने कहा कि ओमोस अभी तक उनके करियर के सबसे खतरनाक विरोधियों में से एक थे। उन्होंने जायंट ओमोस को हराने के लिए अभी तक का सबसे बड़ा स्टॉम्प हिट किया है। उन्होंने कहा"मैं ओमोस को लेकर कुछ कहना चाहता हूं। मैंने आज साबित कर दिया था कि आप का साइज़ चाहे कितना ही बड़ा क्यों ना हो लेकिन आप को हराने के लिए मैं एक बड़ा स्टॉम्प हिट कर सकता हूं। जोएल एम्बीड और ड्रमंड ग्रीन तुम सब मेरे से जलो मत, तुम मेरी नकल नहीं कर सकते हो। मैं अपनी तारीफ नहीं कर रहा हूं लेकिन मैं बेस्ट हूं।"WWE Backlash 2023 में सैथ रॉलिंस ने अपने इन रिंग वर्क से किया फैंस को प्रभावितWWE Backlash 2023 में फैंस सैथ रॉलिंस के इन रिंग वर्क से काफी ज्यादा प्रभावित दिखे। ओमोस के खिलाफ मैच में शुरुआत में सैथ रॉलिंस काफी ज्यादा स्ट्रगल कर रहे थे। उन्होंने कई बार ओमोस को अपने फिनिशिंग मूव स्टॉम्प से हिट किया था, लेकिन वो उन्हें हरा नहीं पा रहे थे। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने टॉप रोप से उन पर सुपर स्टॉम्प हिट किया था और जीत हासिल की थी।pau@316REIGNSa random ass pairing turned out to be a banger. omos deserves his flowers too. SETH ROLLINS THE NEXT WORLD HEAVYWEIGHT CHAMPION5365435a random ass pairing turned out to be a banger. omos deserves his flowers too. SETH ROLLINS THE NEXT WORLD HEAVYWEIGHT CHAMPION https://t.co/ez74cdSOQAइस मैच में जीत के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि WWE जल्द ही उन्हें कोई बड़ा पुश दे सकता है। इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि वो WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बन सकते हैं। आपको बता दें कि WWE ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नए टूर्नामेंट की शुरुआत की है और इसमें रॉलिंस को भी जगह मिली है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।