जानिए WWE Backlash France 2024 में कौन से 3 बड़े मैच हैं जिनमें दखल की संभावना सबसे ज्यादा है

WWE Backlash France में दखलअंदाजी से बिगड़ सकता है माहौल
WWE Backlash France में दखलअंदाजी से बिगड़ सकता है माहौल

Backlash France: WWE Backlash France 2024 के लिए कंंपनी बड़े मैच बुक कर चुकी है। फ्रांस में इस शो का आयोजन होगा। एक बात तय है कि मुकाबले बहुत ही जबरदस्त होंगे और बहुत कुछ दांव पर भी होगा। मैच में जीत हासिल करने लिए सुपरस्टार्स अपनी पूरी ताकत के साथ-साथ कुछ हथकंडे जरूर अपनाएंगे।

कुछ मुकाबलों में दखल भी देखने को मिल सकता है। इससे या तो किसी को फायदा होगा या फिर नुकसान। देखा जाए तो जबरदस्त बवाल इस इवेंट में देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़े मुकाबलों के बारे में बात करेंगे जिनमें दखल की संभावना सबसे ज्यादा है।

#3 WWE Backlash France 2024 में सोलो सिकोआ & टामा टोंगा vs रैंडी ऑर्टन & केविन ओवेंस मैच में दखल की संभावना

WWE Backlash France 2024 में सोलो सिकोआ और टामा टोंगा ने रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का सामना करना है। उम्मीद के मुताबिक ये मुकाबला बहुत ही तगड़ा होगा। जबरदस्त एक्शन सभी सुपरस्टार्स के द्वारा देखने को मिलेगा। कुछ समय पहले रिपोर्ट में खबर सामने आई थी कि जैकब फाटू WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुके हैं।

सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि फाटू का डेब्यू कब होगा। Backlash France 2024 में उनका डेब्यू हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में भी ये बात कही गई हैं। वो इस टैग टीम मैच में आकर रैंडी और केविन के ऊपर हमला कर सकते हैं। इसके बाद सिकोआ और टामा जीत हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

#2 डेमियन प्रीस्ट और जे उसो के बीच होने वाले WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में दखल की संभावना

डेमियन प्रीस्ट अपने टाइटल को इस प्रीमियम लाइव इवेंट में जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनोंं की राइवलरी इस समय अच्छी चल रही है। पिछले कुछ हफ्तों में देखा जाए तो जजमेंट डे ग्रुप में चीजें सही नहीं चल रही हैं। प्रीस्ट अपने साथी डॉमिनिक मिस्टीरियो, फिन बैलर और जेडी मैकडॉना के ऊपर बहुत गुस्सा दिखा रहे हैं।

डेमियन प्रीस्ट और जे उसो के मैच में जजमेंट डे के अन्य सदस्य दखल दे सकते हैं। वो प्रीस्ट का साथ देने आ सकते हैं लेकिन चीजें उनके खिलाफ जा सकती हैं। ऐसा अगर हुआ तो फिर डेमियन अपने टाइटल को हार सकते हैं। वैसे भी पिछले कुछ समय से कहा जा रहा है कि वो बहुत जल्द जजमेंट डे से अलग हो सकते हैं। अगर अपने साथियों की वजह से प्रीस्ट टाइटल हारते हैं तो आगे की स्टोरी जबरदस्त हो जाएगी।

#1 WWE विमेंस टैग टीम मैच में दखल की संभावना

WWE Backlash France 2024 में काबुकी वॉरियर्स अपने टाइटल को जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। ये मैच बहुत ही तगड़ा होने की उम्मीद है। सभी की नजरें कार्गिल पर रहेंगी। इस मुकाबले में डैमेज कंट्रोल की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है।

डैमेज कंट्रोल के अन्य सदस्य इयो स्काई और डकोटा काई मैच में आकर काबुकी वॉरियर्स का साथ दे सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर काबुकी वॉरियर्स के ओस्का और कायरी सेन अपने टाइटल को रिटेन करने में कामयाब हो जाएंगी। इसके बाद बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल के बीच भी तनाव देखने को मिल सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now