WWE दिग्गज Brock Lesnar से जुड़ी 5 दिलचस्प कहानियां जिसके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा

WWE में बैकस्टेज ब्रॉक लैसनर ने बनाए हैं कई अच्छे दोस्त
WWE में बैकस्टेज ब्रॉक लैसनर ने बनाए हैं कई अच्छे दोस्त

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) वर्तमान समय में कंपनी के सबसे बेहतरीन सुपरस्टार्स में से एक हैं। लैसनर अपनी चीजों को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और इसी कारण उनके जीवन से जुड़े अधिक पहलू लोगों को पता नहीं हैं। सालों से फैंस ने लैसनर के कई रूप देखे हैं। 2019 में मनी इन द बैंक (Money in the Bank) ब्रीफकेस जीतने के बाद उनकी फैन फॉलोविंग का पता चला था।

पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन से जुड़े कई WWE बैकस्टेज चीजों के बारे में भी लोगों को पता चलने लगा है। शिकार करने की उनकी पसंद से लेकर बैकस्टेज में क्रिस जैरिको के साथ आमना-सामना तक उनके बारे में कई ऐसी स्टोरी हैं जो सोशल मीडिया पर काफी चली हैं। हालांकि, लैसनर के बारे में कई बैकस्टेज चीजों ऐसी हैं जिनके बारे में फैंस को जानकारी नहीं है।

एक नजर लैसनर के WWE बैकस्टेज से जुड़े पांच ऐसी स्टोरी पर जिनके बारे में उनके साथियों ने बताया है।

#5. WWE के पहले रन में काफी खराब थे लैसनर

WWE के साथ ब्रॉक लैसनर का पहला सफर काफी शानदार था। 2022 से 2004 के बीच लैसनर ने कंपनी में शानदार दबदबा दिखाया था और दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स के साथ फिउड किया था और कंपनी का फेस बनने के लिए तैयार थे। उस समय लैसनर कंपनी के लाइव इवेंट्स का काफी बड़ा हिस्सा थे।

उस समय उन्हें हफ्ते में कई बार परफॉर्म करना पड़ता था। स्क्रीन पर जो लैसनर दिखाई देते थे वह काफी शानदार थे और स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे थे। बैकस्टेज में वह व्यस्त शेड्यूल से काफी परेशान होने लगे थे। लैसनर के साथी रे मिस्टेरियो ने बताया था कि लैसनर रिंग में जाने के लिए शराब और गोलियों का सहारा लेने लगे थे।

हालांकि, वर्तमान समय में कंपनी ने उन्हें काफी सहूलियत दे रखी है और वह साल में बेहद कम मैचों में ही परफॉर्म करते दिखाई देते हैं।

#4 NFL राइवल को लगा दिया था लैसनर ने सुपलेक्स

2004 में WWE छोड़ने के बाद लैसनर ने नेशनल फुटबॉल लीग में काम किया था। भले ही लैसनर को इसमें एक टीम भी मिल गई थी, लेकिन वह अपने रेसलिंग व्यवहारों को नहीं छोड़ पाए थे। ट्रेनिंग के दौरान किसी ने लैसनर को छेड़ दिया था तो इसके जवाब में लैसनर ने उसे खोजकर उस पर सुपलेक्स का इस्तेमाल कर दिया था। इस बैकस्टेज स्टोरी से साफ पता चलता है कि लैसनर से कोई भी सुरक्षित नहीं है।

#3 लैसनर ने दी WWE हेड ऑफ सिक्योरिटी को मुक्का मारने की धमकी

WWE ऑफिशियल्स के साथ लैसनर की काफी सारी लड़ाईयां हो चुकी हैं। 2000 की शुरुआत में लैसनर अपने वर्क शेड्यूल से नाखुश थे। पूर्व WWE हेड ऑफ सिक्योरिटी जिम्मी नूनन के मुताबिक लैसनर ने एक बार उन्हें मुक्का मारने की धमकी दी थी। केवल इतनी ही नहीं बल्कि लैसनर ने खुद उड़ने के लिए प्राइवेट एयरप्लेन खरीद लिया था और इससे पता चलता है कि उन्हें अधिक लोगों के बीच रहना पसंद नहीं है।

#2 फैंस के लिए बार खुला रखवाने के लिए लैसनर ने खर्च किए थे काफी ज्यादा पैसे

भले ही लैसनर को अधिक लोगों के साथ रहना पसंद नहीं है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उन्हें फैंस या अपने साथी पसंद नहीं हैं। 2015 में लैसनर ने फैंस और सुपरस्टार्स के लिए एक बार को खुले रखने के लिए बड़ी कीमत चुकाई थी। बर्फबारी के कारण RAW का एक एपिसोड रद्द हो गया था तो लैसनर ने तय किया कि इसमें शामिल लोगों को निराशा नहीं हो और उन्होंने अपने जेब से पैसे खर्च करते हुए बार को खुलवाए रखा था।

#1 पूर्व डीवाज चैंपियन पेज ने लैसनर को बताया है बेहतरीन इंसान

अपने करियर में लैसनर ने अधिक सुपरस्टार्स के साथ टीम नहीं बनाई है। केवल पॉल हेमन ऐसे व्यक्ति हैं जो लैसनर के करीब हैं। हालांकि, बैकस्टेज में लैसनर काफी अलग हैं और अपने साथियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पूर्व डीवाज चैंपियन पेज ने खुलाया किया है कि लैसनर युवा लोगों को सलाह देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अधिकतर फैंस को लैसनर के इस रवैये पर भरोसा नहीं होगा।