WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस ने रचा इतिहास, आज ही के दिन हुई थी 'रोमन युग' की शुरुआत; 14 साल में किए कई बड़े कारनामे

WWE दिग्गज ने बनाया नया कीर्तिमान (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज ने बनाया नया कीर्तिमान (Photo: WWE.com)

Roman Reigns completes 14 years in WWE: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए 19 अगस्त का दिन काफी ज्यादा खास है, क्योंकि आज ही के दिन 14 साल पहले रेंस ने WWE रिंग में अपना पहला मैच लड़ा था। कंपनी के डेवलेपमेंट ब्रांड के साथ 'रोमन युग' की शुरुआत हुई थी।

Ad

रोमन रेंस ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरूआत एक फुटबाल प्लेयर के तौर पर की थी। वह बाद में एक प्रोफेशनल रेसलर बनने की तरफ आगे बढ़े। अगस्त 2010 में वह कंपनी के साथ साइन करते हुए उनके डेवलपमेंटल ब्रांड का हिस्सा बने थे। उन्होंने 19 अगस्त 2010 को अपना ऑन स्क्रीन डेब्यू किया था। वो एक बैटल रॉयल मैच का हिस्सा बने थे, जिसमें उन्हें हार मिली थी।

14 साल बाद वह इस इंडस्ट्री के सबसे बड़े रेसलर हैं। असली ट्राइबल चीफ ने कंपनी और फैंस को कई यादगार लम्हें दिए हैं जिनमें द शील्ड मेंबर के रूप में Survivor Series 2012 में मेन रोस्टर डेब्यू करना और फिर बिग डॉग बनना शामिल है।

Ad

रोमन ने लगभग अपने पूरे करियर में एक बेबीफेस किरदार ही किया है। वह SummerSlam 2020 में एक हील बने और उसके बाद उन्होंने द ब्लडलाइन नाम का एक ग्रुप बनाया जिसकी स्टोरी आज चार साल बाद भी चल रही है। इस समय उस ग्रुप को सोलो सिकोआ ने अपने कब्जे में करके उसमें नए मेंबर्स जोड़ दिए हैं।

WWE दिग्गज रोमन रेंस ने अपने रेसलिंग करियर में कितनी बार चैंपियनशिप जीती है

रोमन रेंस ने अपने रेसलिंग करियर में WWE चैंपियनशिप को चार बार जीता है। इसके साथ ही उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप को दो बार जीता है। असली ट्राइबल चीफ ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप, यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप और सैथ रॉलिंस के साथ WWE टैग टीम चैंपियनशिप को एक बार जीता है।

रोमन रेंस WrestleMania XL में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद सीधा SummerSlam 2024 में वापस आए थे। इस दौरान उन्होंने सोलो सिकोआ को सुपरमैन पंच और स्पीयर दिया था। उन्होंने इसके बाद वाले SmackDown में भी यही किया था। हालिया SmackDown एपिसोड में हालात बदल गए और इस बार द ब्लडलाइन उनपर हावी पड़ गई थी। यह देखना होगा कि अब उनकी स्टोरी कैसे आगे बढ़ती है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications