ब्रे वायट वर्तमान समय में WWE के सबसे डरावने रेसलर है। फिलहाल वह रिंग में द फीन्ड के नाम से दिख रहे हैं और WWE के हॉल ऑफ़ फेमर्स पर लगातार अटैक कर रहे है। द फीन्ड अब तक मिक फोली, कर्ट एंगल और जैरी द किंग लॉलर पर अटैक कर चूके हैं।
द फीन्ड से विपक्षी रेसलर्स भी खौफ खा रहे हैं। उन्होंने समरस्लैम 2019 में ही फिन बैलर को बहुत आसानी से एक सिंगल मैच में हरा दिया था। ब्रे वायट (द फीन्ड) एक ऐसे रेसलर भी है, जो शील्ड के तीनों मेम्बर्स सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेंस को पिन करके सिंगल्स मैच में हरा चुके हैं। उन्होंने कई बड़े WWE सुपरस्टार्स को हराया हुआ है लेकिन एक रेसलर के खिलाफ वह आज तक जीत हासिल नहीं कर पाए है। उसी रेसलर का नाम हम आपको बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के Raw टैग टीम चैंपियन बनने के 5 सबसे बड़े कारण
अंडरटेकर को आजतक नहीं हराया
![à¤
à¤à¤¡à¤°à¤à¥à¤à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/27e07-15664587996663-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/27e07-15664587996663-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/27e07-15664587996663-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/27e07-15664587996663-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/27e07-15664587996663-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/27e07-15664587996663-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/27e07-15664587996663-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/27e07-15664587996663-800.jpg 1920w)
ब्रे वायट को आजतक अंडरटेकर के खिलाफ जीत हासिल नहीं हुई है। अंडरटेकर के खिलाफ ब्रे वायट ना तो कोई सिंगल्स मैच जीत पाए है और ना ही उन्होंने अंडरटेकर के खिलाफ कोई टैग टीम मैच जीता है। जब भी ब्रे वायट और अंडरटेकर का आमना-सामना हुआ है, हर बार द फीन्ड को ही हार का सामना करना पड़ा है।
अंडरटेकर ने ब्रे वायट को कब और कहां हराया?
![बà¥à¤°à¥ वायà¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a3b68-15664589455443-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a3b68-15664589455443-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a3b68-15664589455443-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a3b68-15664589455443-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a3b68-15664589455443-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a3b68-15664589455443-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a3b68-15664589455443-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a3b68-15664589455443-800.jpg 1920w)
PROFIGHTDB.COM से उपलब्ध आंकड़ो के मुताबिक ब्रे वायट और अंडरटेकर अब तक 2 बार एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं और दोनों ही बार द फीन्ड को मुंह की खानी पड़ी है।
पहली बार अंडरटेकर और ब्रे के बीच एक यादगार मुकाबला रेसलमेनिया 31 में देखने को मिला था। ब्रे के सामने अंडरटेकर के रेसलमेनिया विनिंग स्ट्रीक को तोड़ने की चुनौती थी, लेकिन ब्रे वायट इसमें नाकाम रहे और अंडरटेकर ने उन्हें पिन कर मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया था।
इसके बाद सर्वाइवर सीरीज 2015 में केन और अंडरटेकर की जोड़ी के सामने ब्रे वायट और ल्यूक हार्पर थे। लेकिन यहां भी अंडरटेकर ने ब्रे को हरा दिया था।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं