वीडियो :जब ब्रॉक लैसनर ने सिर्फ 35 सेकेंड में जीता मैच और भड़क उठे फैंस

Enter caption

आपने अकसर किसी पहलवान को जीत के बाद दर्शकों का प्यार पाते देखा होगा। लेकिन WWE के यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर जीतने के बाद फैंस के गुस्से का शिकार हो गए थे। दरअसल इस साल मार्च में शिकागो में हुए लाइव इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने यूनिवर्सल टाइटल मैच में केन को महज 35 सेकेंड में हरा दिया था। शिकागो के WWE फैंस को लगा था कि उन्हें दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। मगर ऐसा हुआ नहीं। लैसनर जैसे ही रिंग में आए उन्होंने 35 सेकेंड के अंदर केन को अपना फिनिशिंग मूव F5 देकर मात दे दी।

Ad

ब्रॉक लैसनर की इस जीत से कई फैंस भड़क गए थे।. उन्होंने लैसनर के मैच की ट्विटर पर खूब आलोचना की थी। दरअसल लैसनर रिंग में बेहद कम नजर आते हैं और वो जब भी मैच के लिए आते हैं तो विरोधी को पल-भर में हरा देते हैं। जिससे फैंस का पैसा वसूल नहीं हो पाता है। फैंस हमेशा लैसनर को रिंग में ज्यादा देर तक देखना चाहते है। साल भर में लैसनर कम ही रिंग में आते है। इस वजह से शायद फैंस ये कदम उठाते है। लैसनर वैसे भी एक साल से ज्यादा तक यूनिवर्सल चैंपियन थे। इस साल समरस्लैम में रोमन रेंस ने उन्हें हराकर उनका मिथक तोड़ा था। लेकिन अक्टूबर के महीने में बीमारी के कारण रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप छोड़ दी थी।

इसके बाद स्ट्रोमैन को हराकर लैसनर फिर चैंपियन बन गए। और अभी तक चैंपियन है। केन और लैसनर के बीच पहले भी मुकाबले हो चुके है। लेकिन ये मैच काफी छोटा था। लाइव इवेंट में फैंस इसका मजा लेने आते है। केन सिर्फ एक एफ5 में धरासाईंं हो गए थे। जिसके बाद लैसनर भी वहां से चले गए। कम से कम 15 मिनट तक ये मैच चलना चाहिए था।

WWE की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications