ब्रॉक लैसनर के WWE कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ा खुलासा

Enter caption

क्राउन ज्वैल काफी चौंकाने वाला रहा। ब्रॉक लैसनर के नाम ये इवेंट रहा। लैसनर ने ब्रॉन स्ट्रोमैन पांच F5 मारकर चित्त कर दिया। दूसरी बार लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। ब्रॉक लैसनर की जीत फैंस के लिए चौंकाने वाली रही। किसी ने नहीं सोचा था कि वो फिर से चैंपियन बन जाएंगे। UFC में भी उन्हें जाना है। अगले साल उनका मुकाबला वहां पर है। इसके बावजूद उन्हें चैंपियन बनाना फैंस को समझ नहीं आया।

Ad

अब ब्रॉक लैसनर के कॉन्ट्रैक्ट का भी खुलासा हो गया है। लैसनर और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच ये मुकाबला तब हुआ जब रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप छोड़ दी थी। ये चैंपियनशिप खाली थी। स्ट्रोमैन को इस मैच में धोखा भी मिला। ये धोखा बैरन कॉर्बिन ने दिया। उन्होंने पीछे से उन पर बैल्ट से हमला कर दिया था। इसका फायदा लैसनर ने उठाया और पांच एफ-5 देकर ये मैच जीत लिया।

डेव मैल्टजर के अऩुसार लैसनर WWE टेलीविजन पर लगातार आगे आते रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद वो अभी दो बार अपने कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से यहां नजर आएंगे। इसमें से एक तो सर्वाइवर सीरीज होगा। यहां उऩका मुकाबला WWE चैंपियन से होगा। एजे स्टाइल्स इस समय WWE चैंपियन है।इसके बाद या तो रॉयल रंबल में और या फिर रैसलमेनिया में वो नजर आएंगे।

डेनियल के साथ जनवरी में लैसनर को मुकाबला UFC में करना है। यहां वर्ल्डहैवीवेट टाइटल के लिए ये मुकाबलो होगा। हालांकि इस मैच की जल्दी अभी नहीं है। इस महीने सर्वाइवर सीरीज भी है। वहां लैसनर नजर आएंगे। इसके अलावा लैसनर रॉ में भी नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो फिर वो कई और मैच लड़ते हुए नजर आएंगे। फैंस के लिए काफी अच्छी खबर है। एक बात ये भी है कि रोमन रेंस इस समय नहीं है। तो इस हिसाब से लैसनर पर बड़ी जिम्मेदारी है।

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications