WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर के बारे में फैंस द्वारा सबसे ज्यादा Google पर किए जाने वाले 10 सवाल

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

3.क्या WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर अच्छे फाइटर हैं?

Ad
youtube-cover
Ad

इस बात में कोई शक नहीं है कि पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) अच्छे फाइटर हैं और आपको बता दें, लैसनर ने UFC में डेब्यू के 6 महीने बाद ही अपने 3 तीसरे फाइट में UFC हैवीवेट चैंपियन बने थे। यही नहीं, वह NCAA हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं और अमेचर रेसलिंग में उनका रिकॉर्ड 106 जीत और 5 हार का रहा है।

2.क्या पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन UFC 3 गेम मे हैं?

Ad

ब्रॉक लैसनर UFC 3 गेम का हिस्सा नहीं हैं और कॉनर मैकग्रेगर इस गेम के कवर स्टार थे। ब्रॉक लैसनर इस गेम का हिस्सा इसलिए नहीं है क्योंकि वह WWE कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े हुए हैं। यही नहीं, बीस्ट इंकार्नेट WWE 2k17 गेम के कवर स्टार थे और उन्हें हर साल WWE 2k गेम में फीचर किया जाता है।

1.क्या ब्रॉक लैसनर WWE छोड़कर UFC में चले जाएंगे?

जब ब्रॉक लैसनर ने जुलाई 2018 में हुए UFC 226 में डेनियल कॉर्मियर का सामना किया था तो ऐसा लगा कि UFC में उनकी वापसी हो सकती है। हालांकि, महीनों तक डेनियल कॉर्मियर vs ब्रॉक लैसनर के फाइट की अटकलों के बाद UFC प्रेसिडेंट डाना व्हाइट ने मई 2019 में खुलासा किया कि लैसनर MMA से रिटायर हो चुके हैं।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications