WWE न्यूज: स्टीव ऑस्टिन ने बताया कि वो अभी किन दो सुपरस्टार्स के साथ काम करना चाहते हैं

Enter caption

हाल ही में स्टीव ऑस्टिन शो में स्टीव ऑस्टिन ने कई बड़े सवालों का जवाब दिया। यहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वो किन दो सुपरस्टार्स के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इन दो सुपरस्टार्स के साथ वो अंतिम बार काम करना चाहते है। और जो नाम उऩ्होंने बताए वो काफी चौंकाने वाले थे।

Ad

साल 2003 के रैसलमेनिया में द रॉक के खिलाफ हारने के बाद से उनका ऑफिशियल कोई मैच नहीं हुआ है। उन्होंने इसके बाद कभी रिंग में ना आने की कसम खाई थी। तब से वो सिर्फ कभी-कभी रिंग में किसी प्रोमो में नजर आए। अंतिम बार वो WWE टीवी में रॉ की 25वीं सालगिरह में नजर आए थे। हालांकि वो अपने पॉडकास्ट में हमेशा एक्टिव रहते है। हाल के नए एपिसोड में उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।

स्टीव ऑस्टिन ने कहा कि,"ब्रॉक लैसनर मेरे काफी अच्छे दोस्त है। उनके साथ काम करने में मजा आएगा। इसके अलावा इलायस भी अच्छा काम कर रहे है। इन दोनों के साथ में काम करना चाहता हूं। ये टॉप गॉय इस समय हैं। मैं लैसनर को जानता हूं और लैसनर भी लेकिन इलायस इस समय उन्नति इलायस कर रहे है। उनका करेक्टर अच्छा है। गिटार वर्क उनका बहुत अच्छा लगता है। रिंग में उनके साथ मजा आएगा।वो अभी बेबीफेस के तौर पर काम कर रहे है ये काफी शानदार है।"

टीएलसी के लिए ब्रॉक लैसनर को शिड्यूल नहीं किया गया है। तो अब शायद वो रॉयल रंबल के टाइम पर नजर आएंगे। इलायस भी इस समय बेबीफेस के तौर पर काम कर रहे है। बैरन कॉर्बिन, मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले के साथ वो फ्यूड में शामिल है। स्ट्रोमैन इस समय बाहर चल रहे है। स्ट्रोमैन की वापसी के बाद उम्मीद है कि वो उनके साथ बेबीफेस के तौर पर काम करेंगे। इलायस को जल्द से जल्द WWE बड़ा पुश दे सकता है।

WWE की सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications