ब्रॉक लैसनर और उनकी पत्नी सेबल की निजी जिंदगी से जुड़ी 6 अनसुनी बातें

<p>

कुछ लोग होते हैं जिन्हें लाइटलाइट में रहना पसंद होता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, भले ही कितने बड़ा नाम हासिल कर लें, लेकिन वह अपनी जिंदगी के बारे में बात नहीं करते। ब्रॉक लैसनर भी ऐसे ही शख्स हैं, जो चकाचौंध से दूर रहते हैं।

Ad

WWE छोड़ने के बाद 2006 में ब्रॉक लैसनर ने पूर्व विमेंस चैंपियन सेबल के साथ शादी की। अक्सर देखा जाता है कि पावर कपल मीडिया की सुर्खियों में जरूर बने रहते हैं। ब्रॉक लैसनर और सेबल के बारे में यह बात एकदम गलत साबित होती है।

ब्रॉक लैसनर और सेबल की जिंदगी से जुड़ी अहम और अनजान बातों पर नजर:

सेबल और ब्रॉक लैसनर ने कई बार सगाई तोड़ी

<p>

ज्यादातर कपल और जोड़े की जिंदगी में पल आता है, जब चीज़ें सही नहीं जाती। हालात खराब होने की वजह से कई बार संबंध टूट जाते हैं। ब्रॉक लैसनर और सेबल के साथ भी यही हो चुका था।

Ad

मीडिया में आई कई खबरों के मुताबिक ब्रॉक लैसनर और सेबल ने शादी के बंधन में बंधने से पहले कई बार सगाई तोड़ी। बाद में सब कुछ ठीक होने के बाद दोनों 2006 से एक साथ हैं।

ब्रॉक लैसनर से पहले सेबल की दूसरी शादी हो चुकी थी

<p>

WWE और मॉडलिंग जगत में कामयाबी हासिल करने वाली सेबल ने 90 के दशक में रैसलर मार्क मेरो से 1994 में शादी की थी। 10 साल बाद बढ़ती दूरियों की वजह से सेबल और मार्क का तलाक हो गया।

Ad

सुनने को मिलता है कि मार्क के साथ तलाक होने से पहले ही सेबल ब्रॉक लैसनर को डेट कर रही थीं।

ब्रॉक लैसनर और सेबल की उम्र में 10 साल का अंतर

<p>

1967 में जन्मीं सेबल और 1977 में जन्में ब्रॉक लैसनर के बीच 10 साल का अंतर है। प्यार में उम्र नहीं देखी जाती, यही ब्रॉक लैसनर और सेबल के साथ हुआ।

Ad

सेबल अब 51 और ब्रॉक लैसनर 41 साल के हैं। जिस समय ब्रॉक लैसनर ने WWE में कामयाबी हासिल करनी शुरु की, उस समय तक सेबल मॉडलिंग और WWE में एक बहुत बड़ा नाम बन चुकी थीं।

ब्रॉक लैसनर और सेबल के बच्चे

<p>

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अभी ब्रॉक लैसनर और सेबल के 5 बच्चे हैं। जिनमें ब्रॉक लैसनर की पहली मंगेतर से 2 बच्चे और सेबल की पहली शादी से 1 बेटी और 2006 में लैसनर और सेबल की शादी के बाद के 2 बच्चे भी हैं।

Ad

ब्रॉक लैसनर 40 साल की उम्र में ही नाना भी बन गए थे क्योंकि सेबल की बेटी मां बन चुकी है। ब्रॉक लैसनर और सेबल का काफी बड़ा परिवार है।

शहर की चकाचौंध से दूर कंट्री साइड में रहते हैं लैसनर-सेबल

<p>

अक्सर देखने में आता है कि लोग अच्छी-खासी रकम कमाने के बाद शहरों का रुख कर लेते हैं। अमीर होने के बाद लोग शहरों में बड़े और आलिशान घर लेकर रहते हैं। यह बात सभी पर लागू होती है फिर कोई अमेरिका मे रहे, भारत में या फिर किसी दूसरे देश में।

Ad

ब्रॉक लैसनर का अंदाज ही कुछ निराला है। लैसनर और उनका परिवार शहर की चकाचौंध से कहीं दूर कंट्री साइड (शहर से दूर गांव-कस्बे वाला एरिया) में रहते हैं।

WWE ने कभी सेबल और ब्रॉक लैसनर का साथ जिक्र नहीं किया

<p>

ब्रॉक लैसनर और सेबल के WWE करियर की सबसे खास बात रही है कि उन्होंने WWE छोड़ने के बाद भी वापसी की। सेबल एटिट्यूड एरा की बड़ी सुपरस्टार थी। ब्रॉक लैसनर ने भी WWE में बहुत टाइटल और नाम कमाया।

UFC में ब्रॉक लैसनर और सेबल को कई बार साथ देखा जा सकता था। पर WWE ने कभी भी सेबल और ब्रॉक लैसनर के रिश्तों का जिक्र लाइव शो में नहीं किया।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications