ब्रॉक लैसनर के बाद सीएम पंक के रिकॉर्ड को तोड़ेगा ये दिग्गज सुपरस्टार

<p>

किसी ने नहीं सोचा था एजे स्टाइल्स WWE में एक दिन इतनी बड़ी सफलता हासिल कर लेंगे। वो सिर्फ टॉप के सुपरस्टार ही नहीं है बल्कि ब्रांड विभाजन के बाद से वो स्मैकडाउन लाइव को हमेशा आगे ले जाकर गए है। 400 दिनों से WWE चैंपियनशिप उनके पास ही है। अब वो नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है।

Ad

WWE सीएम पंक ऐसे सुपरस्टार्स थे जिन्होंने दो बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। पहली बार में ये टाइटल सिर्फ उनके पास 28 दिन था। दूसरी बार जब वो चैंपियन बने थे तब 434 दिन तक ये चैंपियनशिप उनके पास रही थी। सीएम पंक WWE रोस्टर के टॉप पर पहुंच गए थे। अल्बर्टो डैल रियो, जॉन सीना, क्रिस जैरिको और डेनियल ब्रायन जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ उन्होंने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की।

कई लोग नहीं चाहते थे कि इतने दिन तब पंक के पास चैंपियनशिप रहे लेकिन गोल्डन एरा में उन्होंने ये कर के दिखाया। सीएम पंक ने ये कर के सभी को चौंका दिया।

पिछले साल 7 नवंबर को एजे स्टाइल्स ने WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। अभी तक 322 दिन हो चुके है ये टाइटल उनके पास ही है। पहली बार वो जब चैंपियन बने थे तो 140 दिन तक ये चैंपियनशिप बैल्ट उनके पास थी। अब टोटल देखा जाए तो 462 दिन उन्हें हो गए है। एजे स्टाइल्स 12वें ऐसे सुपरस्टार बने जिन्होंने ये चैंपियनशिप हासिल की।

सुपर शो डाउन में समोआ जो के खिलाफ एजे स्टाइल्स अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। एजे स्टाइल्स अब रैंडी सेवेज और स्टोन कोल्ड के पास आ गए है। रैंडी सेवेजे 520 तक चैंपियन रहे थे। अब अगर एजे स्टाइल्स का टोटल काउंट किया जाए तो वो सीएम पंक से आगे निकल गए है। हालांकि एक बार के तौर पर देखा जाए तो एजे स्टाइल्स काफी पीछे है। लेकिन पहली बार एजे स्टाइल्स के हाथों में 140 दिन ये चैंपियनशिप थी। सिंगल तौर पर देखा जाए तो एजे स्टाइल्स अभी भी सीएम पंक से पीछे है।

एजे स्टाइल्स अब अपनी चैंपियनशिप समोआ जो के खिलाफ सुपर शो डाउन में डिफेंड करेंगे। इसके अलावा मिज और डेनियल ब्रायन के बीच भी नंबर वन कंटेंडर का मैच है।एजे स्टाइल्स अब लगातार रिकॉर्ड कायम कर रहे है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications