पेटू डूने के पास इस समय यूनाइटेड किंगडम चैंपियनशिप है। और 513 दिन आज उन्हें हो गए है इस चैंपियनशिप को अपने पास रखे हुए। इसका मतलब ये हुआ कि इस ब्रिटिश स्टार ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है। मॉर्डन एरा के वो सबसे पहले सुपररस्टार बन गए है जिनके पास सबसे ज्यादा दिन तक चैैंपियनशिप कोई रही है।201 में उन्होंने ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। टायलर बेट को उन्होंने हराकर ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। पिछले साल से अभी तक उनके सामने कई प्रतिद्वंदी आए लेकिन कोई उन्हें हरा नहीं पाया। पेटे डूने इस समय सबसे ज्यादा तक चैंपियनशिप बैल्ट अपने पास रखने वाले सुपरस्टार बन गए है। 513 दिन से चैंपियनशिप बैल्ट उनके पास है। उन्होंने असुका के रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। असुका के पास 510 दिन तक nxt विमेंस चैंपियनशिप थी। लेकिन ये रिकॉर्ड भी टूट गया है। View this post on Instagram 500 days later 👑 A post shared by Pete Dunne (@petedunneyxb) on Oct 3, 2018 at 5:05am PDTwwe को मिलाकर पेटे डूने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। ब्रॉक लैसनर, एजे स्टाइल्स, सीएम पंक जैसे सुपरस्टार्स अब काफी पीछे चले गए है। असुका ने wwe ने आने से पहले ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन इसे भी उन्होंने तोड़ दिया है। पेटे डूने को अभी कोई टक्कर भी देने वाला नहीं है। तो ये माना जा सकता है कि वो और भी बड़ा रिकॉर्ड यहां कायम कर सकते है। पूरी दुनिया के वो बादशाह बन सकते है।wwe में लैसनर ने सीएम पंक का रिकॉर्ड तोड़ा। सीएम पंक का रिकॉर्ड कई सालों से किसी ने तोड़ा नहीं था। अभी एजे स्टाइल्स भी इसकी कतार में है। एक साल से ऊपर हो गया है wwe चैंपियनशिप एजे स्टाइल्स के पास ही है। अब देखना होगा कि वो सीएम पंक को पीछे करते है या नहीं। अगर ऐसा होता है तो फिर वो लैसनर का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते है। पूरी दुनिया की नजरें इस पर है।