ब्रॉक लैसनर को छोड़कर पॉल हेमन ने इस सुपरस्टार को पेश किया ऑफर

Enter caption

ब्रॉक लैसनर के wwe फ्यूचर के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा रहा है। वो UFC में जाएंगे तो फिर WWE में आना काफी मुश्किल है। लेकिन अब पॉल हेमन के फ्यूचर को लेकर सवाल खड़़े होने लग गए है।

Ad

इस कहानी में नया मोड़ आ गया है। एक बड़े सुपरस्टार ने ये खुलासा किया कि वो हाल ही में हेमन से मिले। जहां उन्हें एडवोकेट के लिए ऑफर किया गया। वो कोई और नहीं बल्कि NBA सुपरस्टार इनेस कैंटर हैं कैंटर ने इस बात का खुलासा किया कि WWE के साथ उनकी बातचीत हुई थी। लेकिन उऩका कहना था कि वो अगले 10 साल तक बॉस्केटबॉल में ही रहेंगे।

ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन की जो डील थी वो काफी सफल रही। WWE में इन दोनों की जोड़ी हमेशा टॉप पर रही। पॉल हेमन ने लैसनर का बहुत साथ दिया। लैसनर की सफलता में आधा हाथ तो पॉल हेमन का है। पॉल हेमन का प्रोमो के मामले में कोई जवाब नहीं है। इसी वजह से लैसनर आगेे बढ़ गए। wwe में सबसे शानदार प्रोमो पॉल हेमन देते है। लैसनर के फ्यूचर को लेकर काफी कंफ्यूजन है। लैसनर की सर्विस यहीं खत्म हो सकती है।

कैंटर ने हाल ही में वो बताया जो wwe के साथ उनकी बातचीत हुई थी। कैंटर ने बताया कि,"मैं इसके बारे में लोगों से बात कर रहा हूं लगातार। विंस मैकमैहन मुझे जानते है। मैंने तीन दिन पहले पॉल हेमन के साथ डीनर किया। मैंने पूछा कि कब तक आप यहां रहोगे तो उन्होंने कहा कि लैसनर जब तक यहां रहेंगे तब तक रहूंगा। और इसके बाद मेैं तुम्हारे साथ हूं। फिर मैंने कहा ये आप सच कह रहे हो। तो उन्होंने कहा कि ये सीरियस है कि मैं तुम्हारे साथ रहूंगा।"

कैंटर ने ये भी बताया कि वो पहले से wwe के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है। कैंटर का फ्यूचर में wwe में आना तो लगभग तय है। और इसमें भी चौंंकाने वाली बात नहीं होनी चाहिेए कि अगर पॉल हेमन उनके साथ चले जाएं तो। पॉल हेमन ने अपने दिल की बात तो कह दी है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications