WWE चैंपियन Brock Lesnar ने रचा नया इतिहास, दिग्गज को पछाड़ते हुए कायम किया अनोखा रिकॉर्ड

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने कायम किया नया रिकॉर्ड
WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने कायम किया नया रिकॉर्ड

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने कंपनी में रहते हुए एक और इतिहास रच दिया है। लैसनर का WWE रन अभी तक शानदार रहा है। कई रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किए है। इस बार भी एक खास रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया है। ब्रॉक लैसनर ने पहले और अभी के टाइटल रन में 20 साल का गैप लिया है और ये रिकॉर्ड पहले दिग्गज हल्क होगन (Hulk Hogan) के नाम था। हल्क होगन ने 18 साल का समय लिया था। लैसनर ने होगन के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया है।

Ad

WWE Day 1 में ब्रॉक लैसनर ने WWE चैंपियनशिप जीतकर सभी को चौंका दिया था

Day 1 में कुछ दिन पहले WWE चैंपियनशिप के लिए फैटल 5वे मैच हुआ था। इस मैच में सैथ रॉलिंस, केविन ओवेंस, बिग ई, बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर ने हिस्सा लिया था। ब्रॉक लैसनर ने सभी को चौंकाते हुए ये मैच जीतकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी।

डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में इस बार ब्रॉक लैसनर के नए रिकॉर्ड के बारे में बात की। 20 साल पहले लैसनर ने WWE चैंपियनशिप जीती थी और 20 साल बाद भी उन्होंने ये चैंपियनशिप अपने नाम की। हल्क होगन ने ये कारनामा 18 साल के गैप में किया था। होगन ने साल 1984 से 2002 के बीच में ये रिकॉर्ड कायम किया था। लैसनर ने साल 2002 से 2022 के बीच में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Ad

गोल्डबर्ग ने भी 22 साल के गैप में दो वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी। उन्होंने WCW वर्ल्ड टाइटल और यूनिवर्सल टाइटल अपने नाम किया था। वैसे Day 1 का मैच कार्ड अंतिम समय में बदला गया था। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच तय किया गया था। रोमन रेंस कोरोना पॉजिटिव हो गए और लैसनर को WWE चैंपियनशिप मैच में डाल दिया गया।

WWE Royal Rumble के लिए भी ब्रॉक लैसनर के प्रतिद्वंदी का ऐलान कर दिया गया है। Royal Rumble में WWE चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर को बॉबी लैश्ले चुनौती देंगे। इस ड्रीम मैच का इंतजार फैंस कई सालों से कर रहे थे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications