WWE ने Elimination Chamber 2022 से Brock Lesnar को हटाया, Royal Rumble 2022 में हार लगभग पक्की?

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

WWE Elimination Chamber इवेंट का आयोजन 19 फरवरी को होगा। इस इवेंट का आयोजन सऊदी अरब में किया जाएगा। पहली बार यूएस से बाहर इस इवेंट का आयोजन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि WWE ने इस इवेंट के लिए छह सुपरस्टार्स को एडवर्टाइज किया है। इसमें रोमन रेंस (Roman Reigns) का नाम भी शामिल है। बड़ी खबर ये सामने आ रही है मौजूदा WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को इस इवेंट के लिए शेड्यूल नहीं किया गया है। वैसे ये काफी चौंकाने वाला फैसला WWE ने लिया है।

Royal Rumble 2022 में बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा WWE चैंपियनशिप मैच

30 जनवरी को कुछ ही दिन बाद Royal Rumble 2022 का आयोजन होगा। WWE ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। कुछ बड़े मैच इस इवेंट में फैंस को देखने को मिलेंगे। इसके अलावा मेंस और विमेंस रंबल मैच भी होगा। फैंस को इस बार काफी बड़े सरप्राइज मिलेंगे। Elimination Chamber इवेंट के बिल्डअप के लिए WWE को ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा।

WWE ने Elimination Chamber इवेंट के लिए रोमन रेंस, बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर, बॉबी लैश्ले और सैथ रॉलिंस को अभी तक एडवर्टाइज किया है। Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला WWE चैंपियनशिप के लिए बॉबी लैश्ले के साथ होगा। लैसनर को इस इवेंट के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है। ये सुनकर फैंस चौंक गए होंगे।

Elimination Chamber इवेंट में ब्रॉक लैसनर नहीं होंगे तो फिर Royal Rumble 2022 में कुछ अलग रिजल्ट देखने को मिलेगा। यानी की बॉबी लैश्ले WWE के नए चैंपियन बन सकते हैं। WWE ने लैश्ले को एडवर्टाइज किया है और इसके जरिए WWE ने कुछ अलग संकेत दे दिए। अगर लैसनर अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर लेंगे तो फिर Elimination Chamber इवेंट में उनका आना तय होगा। अभी के मुताबिक ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है। अब सब कुछ Royal Rumble 2022 में होने वाले WWE चैंपियनशिप पर निर्भर करेगा। WWE ने शायद कोई बड़ा प्लान इस मैच के लिए जरूर तैयार किया है। आने वाले समय में कई बातें क्लियर हो जाएंगी।

Quick Links