ब्रॉक लैसनर इतिहास रचने वाले पूर्व चैंपियन आर ट्रुथ के साथ दोबारा स्टोरीलाइन में होना चाहते हैं शामिल

ब्रॉक लैसनर और आर ट्रुथ
ब्रॉक लैसनर और आर ट्रुथ

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर एक बार फिर आर ट्रुथ को 'सिओक्स फॉल्स सिटी' की सैर कराना चाहते हैं। लैसनर ने अभी तक सभी को हैरान करते हुए साल 2020 की सभी रॉ में शिरकत की है। हालांकि इस बीच उनका सबसे दिलचस्प सैगमेंट तब हुआ था, जब 34 बार के 24*7 चैंपियन आर ट्रुथ ने लैसनर को सैगमेंट के दौरान बीच में ही रोका था।

Ad

ट्रुथ रिंग में आए और ऐलान किया कि वो रॉयल रंबल मैच में एंट्री करेंगे और पॉल हेमन को एलिमिनेट करेंगे। हालांकि जब उन्हें पता चला कि हेमन नहीं लैसनर इस मैच का हिस्सा होने वाले हैं, तो आर ट्रुथ ने इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया। इस सैगमेंट के अंत में WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने आर ट्रुथ को खतरनाक F5 दिया।

youtube-cover
Ad

यह भी पढ़ें: Raw के मौजूदा चैंपियन बडी मर्फी ने रोमन रेंस की तारीफ करते हुए उन्हें 'बेस्ट ऑफ द बेस्ट' बताया

दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स के बीच हुए इस सैगमेंट को फैंस ने काफी पसंद किया। आर ट्रुथ ने हाल ही में 'With Spandex' के साथ बात की और कहा कि वो उनके साथ दोबारा रिंग शेयर करना चाहते हैं।

आर ट्रुथ ने कहा,

" WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर अब खुद आईडिया लेकर आ रहे हैं। उस सैगमेंट के कारण ही वो मेरे साथ दोबारा काम करना चाहते हैं। वो कुछ आईडिया लेकर आए, उन्होंने और मैंने इसके बाद बात भी की थी। बिजनेस हमेशा बदलता रहता है और मैं भी चीजों के साथ बदलता रहता हूं।

अभी के लिए यह कहना मुश्किल है कि ब्रॉक लैसनर और आर ट्रुथ एक साथ रिंग में कब नजर आएंगे। हालांकि जब भी ऐसा होगा, तो फैंस को काफी मजा आएगा। इसके पीछे की वजह साफ है, क्योंकि पहला सैगमेंट फैंस को इतना मजा आया है, तो निश्चित ही दूसरा सैगमेंट और भी रोमांचक हो सकता है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications