John Cena Posts R-Truth Photo: आर-ट्रुथ (R-Truth) ने कुछ समय पहले ही फैंस को बुरी खबर दी थी। उन्होंने बताया था कि WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया है। यह सुनकर फैंस एकदम हैरान रह गए थे, क्योंकि किसी को भरोसा तक नहीं हो रहा था। कई सारे स्टार्स ने इसपर निराशा जताई थी और अब जॉन सीना (John Cena) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जॉन सीना अमूमन बिना कैप्शन के तस्वीरें डालते हैं और फैंस को खुद से मतलब निकालने का मौका देते हैं। सीना ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में आर-ट्रुथ की फोटो पोस्ट की। यह उनके बीच हुए मैच के दौरान एंट्रेंस की तस्वीर है। सीना इसके द्वारा बताने का प्रयास कर रहे हैं कि उन्हें भी ट्रुथ के रिलीज किए जाने पर यकीन नहीं हो रहा है। आप नीचे जॉन सीना की पोस्ट देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram PostWWE Saturday Night's Main Event में हुआ था जॉन सीना और आर-ट्रुथ का मैच आर-ट्रुथ और जॉन सीना के बीच काफी पुराना इतिहास है। ट्रुथ हमेशा से बताते आए हैं कि सीना उनके फेवरेट स्टार हैं। जॉन अभी रिटायरमेंट टूर पर हैं। इस वजह से आर-ट्रुथ का अपने पसंदीदा स्टार से एक आखिरी बार लड़ना खास होता। Saturday Night's Main Event में WWE ने यह मैच बुक किया। दोनों ही सिंगल्स मुकाबले में आमने-सामने आए। आर-ट्रुथ ने जॉन सीना की तरह कपड़े पहने थे और उनके ही थीम सॉन्ग पर एंट्री की। मैच के दौरान आर-ट्रुथ ने जॉन की तरह ही मूव्स लगाए। एक मौके पर ऐसा लगा कि हील सीना का ह्रदय परिवर्तन हो गया है लेकिन ऐसा नहीं था। जॉन सीना ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रेफरी को दी। रेफरी इसे वापस रिंग अनाउंसर टीम को देने गए। इसी बीच जॉन ने आर-ट्रुथ पर लो ब्लो लगा दिया और फिर उन्हें एटीट्यूड एडजस्टमेंट दिया। इसी के साथ सीना ने आर-ट्रुथ को पिन किया और जीत दर्ज की। यह पूर्व 24/7 चैंपियन का WWE में आखिरी मैच साबित हुआ, क्योंकि इसके बाद उन्होंने खुद अपने रिलीज के बारे में जानकारी दे दी। देखना होगा कि आर-ट्रुथ किसी अन्य कंपनी में जाते हैं, या अपने रेसलिंग करियर का अंत कर देते हैं। View this post on Instagram Instagram Post