36 साल के WWE रेसलर ने Roman Reigns को लेकर किया बहुत बड़ा ऐलान, WrestleMania 40 से पहले फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज?

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर

Roman Reigns: WWE SmackDown का अगले हफ्ते का एपिसोड लोवा में होगा। इस शो से पहले रोमन रेंस (Roman Reigns) को वन-ऑन-वन इंटरव्यू के लिए शेड्यूल किया गया है। ये खबर सुनकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के फैंस को जरूर खुशी होगी।

WWE में पिछले तीन साल से रोमन रेंस की बादशाहत कायम है। बहुत जल्द चैंपियन के रूप में उन्हें 1300 दिन पूरे हो जाएंगे। WrestleMania 40 में भी उनका बड़ा मुकाबला होगा। नाईट 2 में वो अपने टाइटल को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। साथ ही साथ नाईट 1 में द रॉक के साथ मिलकर वो सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स का सामना करेंगे।

WWE Raw के कमेंटेटर और 36 साल के रेसलर पैट मैकेफी ने अब रोमन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते SmackDown से पहले रेंस उनके शो का हिस्सा बनेंगे।

आप सभी को पता है कि मैकेफी के शो बहुत ही जबरदस्त होते हैं। कुछ बड़े सुपरस्टार्स का वो अपने शो में इंटरव्यू ले चुके हैं। अब मेनिया से पहले रोमन भी बहुत से सवालों का जवाब फैंस को मैकेफी के शो के जरिए देंगे। देखना होगा कि कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को लेकर वो क्या बड़ी बात कहेंगे।

क्या WWE WrestleMania 40 में अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगे Roman Reigns?

WrestleMania 39 में भी रोमन रेंस ने अपने टाइटल को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड किया था। उस समय सभी को लगा था कि रेंस को हराकर कोडी उनके टाइटल रन का अंत करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कोडी ने Royal Rumble 2023 जीतकर रेंस को टाइटल के लिए चुनौती दी थी।

WWE ने इस बार भी कोडी के ऊपर भरोसा दिखाकर उन्हें Royal Rumble 2024 का विजेता बनाया। आपको बता दें पिछले महीने हुई प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कोडी ने रोमन रेंस को WrestleMania 40 में मैच के लिए चैलेंज किया था। दोनों की राइवलरी को अच्छे से कंपनी द्वारा बिल्ड किया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में तो दावा कर दिया गया है कि इस बार रोमन के टाइटल रन का अंत कोडी कर देंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर कंपनी के ऊपर फैंस का गुस्सा फूट सकता है।

Quick Links