WWE Clash of Champions में रोमन रेंस VS जे उसो के मैच के 5 संभावित अंत

रोमन रेंस
रोमन रेंस

2- रेट्रीब्यूशन की इंटरफेरेंस हो

रेट्रीब्यूशन जरूर ही क्लैश ऑफ चैंपियंस में नजर आने वाला है। वो किसी बड़े मैच में दखल दे सकते हैं। वो पिछले कुछ समय से रॉ ब्रांड पर नजर आ रहे हैं और इस वजह से लग रहा है कि वो सिर्फ रॉ ब्रांड के सुपरस्टार्स के मैच में नजर आ सकते हैं।

इसके बावजूद ये ग्रुप सबको सरप्राइज देते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में इंटरफेयर कर सकता है। इसके चलते मैच का अंत DQ में हो सकता है और दोनों भाई की स्टोरीलाइन और आगे बढ़ सकती हैं।

1- रोमन रेंस को जीत मिलें और मैच के बाद जे उसो भी पॉल हेमन गाय बन जाएं

रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन से पहले जे उसो को WWE किसी भी तरह से उपयोग नहीं कर रहा था। क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन का अंत हो सकता है।

इसके बाद शायद ही जे उसो फिर लंबे समय तक नजर आएंगे। WWE उन्हें टीवी पर रखने के लिए रोमन रेंस के साथ जोड़ सकता है। हाल ही में जे उसो ने रेंस के साथ फैक्शन बनाने की इच्छा जताई थी। इस वजह से वो साथ आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE Clash of Champions प्रीव्यू: रोमन रेंस को अपने भाई से होगा बहुत बड़ा खतरा, अहम मुकाबले में फेमस सुपरस्टार मचाएगा बवाल?

Quick Links