WWE ने Crown Jewel के लिए किया बहुत ही बड़ा ऐलान, दिग्गज बनाएंगे किसी फेमस Superstar को निशाना?

..
WWE Crown Jewel में क्या करेंगे ब्रे वायट ?
WWE Crown Jewel में क्या करेंगे ब्रे वायट ?

Bray Wyatt: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) प्रीमियम लाइव इवेंट 5 नवंबर को सऊदी अरब में आयोजित होने जा रहा है। रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में WWE ने ऐलान किया कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रे वायट (Bray Wyatt) मिडिल ईस्ट में होने वाले 8वें शो में मौजूद होंगे।

Ad

ईटर ऑफ वर्ल्ड्स के नाम से मशहूर ब्रे वायट ने पिछले महीने हुए Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी कर सभी को चौंका दिया था। अभी तक ब्रे वायट इन-रिंग एक्शन में नहीं दिखे हैं। फिलहाल इस बारे में कोई खबर नहीं आई है कि वायट Crown Jewel में क्या करने आ रहे हैं। वो यहां पर किसी टॉप सुपरस्टार को निशाना बना सकते हैं।

Ad

बता दें कि वायट को पिछले साल बजट में कटौती के चलते कंपनी से रिलीज कर दिया गया था। ब्रे वायट अब SmackDown रोस्टर का हिस्सा हैं। वो ब्लू ब्रांड में आने के बाद लगातार क्रिप्टिक प्रोमो दे रहे हैं। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि फैंस को जल्द ही उनका नया रूप देखने को मिल सकता है।

हाल ही में बड़ी स्क्रीन पर "Uncle Howdy" नाम का कैरेक्टर सामने आया है। इसके साथ ही ब्रे लंबे समय से Wyatt 6 का भी संकेत दे रहे हैं। अब यह एक ग्रुप बनेगा या ब्रे के 6 अलग-अलग रूप होंगे, इसकी जानकारी समय आने पर ही मिल पाएगी।

Ad

फिलहाल कई WWE फैंस और रेसलिंग जानकारों का मानना है कि Uncle Howdy के किरदार के पीछे ब्रे वायट के छोटे भाई और पूर्व NXT चैंपियन बो डैलस हो सकते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि Uncle Howdy का कैरेक्टर ब्रे और डैलस के अंकल बैरी विंढम से प्रेरित है।

WWE Crown Jewel में कुछ शानदार मैच होंगे

WWE सऊदी अरब में होने जा रहे Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट को सफल बनाने का पूरा प्रयास कर रहा है। ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले एक बार फिर एक-दूसरे से भिड़ेंगे, वहीं कुछ चैंपियनशिप मैच सहित दूसरे मुकाबले भी शो के लिए बुक किए गए हैं। शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस, लोगन पॉल के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे।

WWE Crown Jewel 2022
WWE Crown Jewel 2022

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications