Lacey Evans: WWE में पिछले कुछ सालों में कई बड़े बदलाव हुए हैं। कई सारे रेसलर्स कंपनी के साथ जुड़े हैं और कुछ को रिलीज किया गया है। अब अपनी बुकिंग से निराश लेसी एवंस (Lacey Evans) को WWE से रिलीज कर दिया गया है। लेसी ने सोशल मीडिया द्वारा इस चीज़ के संकेत दिए थे। हालांकि, अब WWE की वेबसाइट द्वारा एवंस के रिलीज की पुष्टि हो गई है। View this post on Instagram Instagram Postथोड़े समय पहले ही WWE ने अपने एलुमनाई सेक्शन में लेसी एवंस को डाल दिया है। असल में यह वो सेक्शन होता है, जिसमें पूर्व WWE सुपरस्टार्स को डाला जाता है। इस चीज़ से साफ तौर पर पता चलता है कि आधिकारिक तौर पर लेसी का WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। लेसी अब नई शुरुआत कर सकती हैं।आप नीचे स्क्रीनशॉट में एलुमनाई सेक्शन में लेसी एवंस का नाम देख सकते हैं: WWE की वेबसाइट का स्क्रीनशॉटWWE की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर लेसी के कंपनी से जाने की पुष्टि हो गई है। हालांकि, WWE ने उनके रिलीज को लेकर कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं की है और यह सही मायने में एक चौंकाने वाली चीज़ है। उम्मीद है कि आने वाले समय में शायद WWE अपने सोशल मीडिया या वेबसाइट पर एवंस के रिलीज को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई अपडेट जरूर देगा।Lacey Evans दे रही थीं WWE से जाने के संकेत View this post on Instagram Instagram Postपिछले हफ्ते लेसी एवंस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को संकेत दिए थे कि कुछ दिन बाकी हैं। इससे लग रहा था कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। हाल ही में एवंस ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल का नाम बदल दिया। उन्होंने अपना असली नाम रख दिया। उन्होंने यहां खुद को पूर्व WWE सुपरस्टार बताया। इससे साफ हो गया कि एवंस अब कंपनी का हिस्सा नहीं हैं।थोड़े समय पहले तक लेसी WWE रोस्टर का हिस्सा थीं। हालांकि, अब WWE ने उन्हें एलुमनाई सेक्शन में डालकर साफ तौर पर बता दिया है कि एवंस किसी भी तरह से कंपनी के साथ नहीं हैं। देखना होगा कि एवंस का अपने रेसलिंग करियर को लेकर अगला कदम क्या रहने वाला है।