WWE ने सऊदी अरब के लिए अपने शो का ऐलान कर दिया है। अगले महीने 19 फरवरी को सऊदी अरब में WWE का शानदार शो होगा। इस बार शो के नाम में बदलाव कर दिया गया है। WWE द्वारा आयोजित होने वाले इस शो का नाम एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) होगा। साल 2022 में सऊदी अरब में WWE का ये पहला प्रीमियम लाइव इवेंट होगा। सबसे बड़ी बात है कि पहली बार एलिमिनेशन चैंबर का आयोजन यूएस से बाहर होगा।WWE@WWEWWE to return to Jeddah for WWE Elimination Chamber on Feb. 19. wwe.com/article/elimin…9:25 AM · Jan 17, 20225046949WWE to return to Jeddah for WWE Elimination Chamber on Feb. 19. wwe.com/article/elimin…Royal Rumble के बाद सऊदी अरब में अगले महीने होगा शानदार इवेंटWWE का अगला शो Royal Rumble 2022 होगा। 29 जनवरी को इसका आयोजन होगा। WWE ने अभी तक शानदार बिल्डअप इस इवेंट के लिए किया है। कई बड़े मैचों का ऐलान भी कर दिया गया है। इस शो के बाद ही सऊदी अरब में एलिमिनेशन चैंबर होगा। रोड टू WrestleMania के हिसाब से भी देखा जाए तो ये इवेंट काफी खास होगा। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी इस शो का हिस्सा रहेंगे।सऊदी अरब में पिछले साल अक्टूबर में Crown Jewel हुआ था। इस शो में कुछ बड़े मैच देखने को मिले थे। गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के बीच धमाकेदार मैच हुआ था। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच भी यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इसके अलावा भी कुछ अच्छे मैच हुए थे। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। Royal Rumble के बाद ज्यादा समय इस शो के लिए नहीं मिल पाएगा लेकिन WWE उम्मीद के मुताबिक काम करेगा।इस बार काफी बदलाव इवेंट में देखने को मिलेगा। WWE को ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ेगी। एलिमिनेशन चैंबर काफी शानदार इवेंट WWE का हमेशा होता है। खास मैच इस इवेंट में देखने को मिलते हैं। अब देखना होगा कि WWE किस अंदाज में इस इवेंट की बुकिंग करेगा। लैसनर और रोमन रेंस के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी। शायद इन दोनों के बीच भी मुकाबला यहां देखने को मिल सकता है। WWE इस इवेंट को लेकर और भी कुछ बड़े अपडेट आने वाले समय में दे सकता है।