WWE के बड़े इवेंट में Roman Reigns आएंगे नज़र, कंपनी ने पोस्टर डालकर लगाई मुहर

WWE Royal Rumble में कैसे मचेगा धमाल (Photo: WWE.com)
WWE Royal Rumble में कैसे मचेगा धमाल (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Advertised for Royal Rumble 2025: रोमन रेंस (Roman Reigns) को अगले साल WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) के लिए एडवर्टाइज किया गया है। ऐसा तब हुआ, जब कंपनी ने अगले साल होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट का पोस्टर रिलीज किया और साथ ही उसके टिकट्स से जुड़ी जानकारी भी साझा की। कंपनी ने बताया कि इस इवेंट से जुड़े हुए टिकट्स की सेल नवंबर 2024 से शुरू हो जाएगी।

Ad

कंपनी ने जब Royal Rumble 2025 का पोस्टर रिलीज किया, तो उसपर छह रेसलर्स मौजूद थे। इनमें रोमन रेंस, रिया रिप्ली, लिव मॉर्गन, सीएम पंक, बियांका ब्लेयर और कोडी रोड्स शामिल हैं। इस पोस्टर से तय है कि फैंस को इस इवेंट में धमाल मिल सकता है। रोमन का इवेंट में आना कन्फर्म हो गया है।

Ad

रोमन रेंस इस साल हुए WrestleMania XL में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ हार गए थे। वह इसके बाद टीवी से दूर हो गए थे। उन्होंने इस साल SummerSlam 2024 में वापसी की थी। हाल में उनके 2024 में नवंबर तक के शेड्यूल की जानकारी सामने आई थी, जिससे यह क्लियर हो गया था कि वह लगभग सभी SmackDown शो का हिस्सा रहेंगे और यह भी संभव है कि वह इस साल के बाकी सभी प्रीमियम लाइव इवेंट में भी नजर आएं। ऐसे में देखना होगा कि वह Royal Rumble 2025 में क्या करते हैं।

WWE में मेंस Royal Rumble मैच के अंदर कैसा रहा है रोमन रेंस का प्रदर्शन?

WWE मेंस Royal Rumble मैच में अब तक रोमन रेंस छह बार नजर आए हैं। इसमें से वह चार बार रनरअप रहे हैं, जबकि 2015 में वह इस 30-मैन मैच को जीतने में सफल रहे थे। 2016 में वह तीसरे स्थान पर थे। उनका आखिरी मेंस Royal Rumble मैच 2020 में हुआ था। 2021 से लेकर इस साल 2024 तक वह इस इवेंट में जरूर थे, लेकिन मेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में देखना होगा कि क्या चार साल बाद वह इस मैच का हिस्सा होंगे या नहीं। अगर ऐसा होता है तो क्या द न्यू ब्लडलाइन उनके सपने को पूरा होने देगा या फिर उनकी स्टोरलाइन इस ग्रुप के साथ चलती रहेगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications